{"_id":"6308cf5fb2db2f0dac0cac25","slug":"uttarakhand-corona-update-26-august-126-new-patients-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 12 जिलों में मिले 126 नए संक्रमित, 940 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 12 जिलों में मिले 126 नए संक्रमित, 940 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Fri, 26 Aug 2022 07:24 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Aug 2022 07:24 PM IST
सार
वहीं, बागेश्वर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.17 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.94% प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 12 जिलों में 126 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 73 मरीज ठीक हुए हैं। शुक्रवार को एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 940 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 907 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
IIT Roorkee: मेस में वेज के साथ नॉनवेज परोसे जाने पर छात्रों का बवाल, खाना छोड़ थाली लेकर धरने पर बैठे
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 2423 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 126 मामलों में सर्वाधिक 31 मामले रुद्रप्रयाग के हैं। वहीं, देहरादून में 30, नैनीताल में 25, हरिद्वार और पौड़ी में तीन-तीन, अल्मोड़ा और टिहरी में दो-दो, चमोली और चंपावत में चार-चार, पिथौरागढ़ में 11, ऊधमसिंह नगर में छह व उत्तरकाशी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, बागेश्वर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.17 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 4.94% प्रतिशत दर्ज की गई।