फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update 22 august: 87 New Patients Found and one death

Uttarakhand Corona Update: 87 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 907 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Mon, 22 Aug 2022 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Aug 2022 08:10 PM IST
सार

प्रदेश में  सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 907 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update 22 august: 87 New Patients Found and one death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस कम होने लगे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में सात जिलों में 87 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 51 मरीज ठीक हुए हैं। सोमवार को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल प्रदेश में 907 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि रविवार को प्रदेश में 880  सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


Medicines: एक साल में 10 फीसदी तक महंगी हुई दवाएं, शुगर, बीपी से लेकर जीवन रक्षक दवा जानें कितने बढ़ें दाम
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 2166 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 87 मामलों में सर्वाधिक 52 मामले नैनीताल जिले के हैं। देहरादून में 26, हरिद्वार में दो, अल्मोड़ा, पौड़ी और टिहरी में एक-एक और पिथौरागढ़ में चार संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बागेश्वर, चमोली चंपावत, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.23 प्रतिशत और संक्रमण दर घटकर 6.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed