फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Corona Update 19 July: 148 new infection found and active cases increased

Uttarakhand Corona Update: 148 नए संक्रमित मिले, 666 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 19 Jul 2022 07:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jul 2022 07:13 PM IST
सार

मंगलवार को 152 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में 666 एक्टिव केस बचे हैं, जिनमें सर्वाधिक 485 केस देहरादून में हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update 19 July: 148 new infection found and active cases increased
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 148 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 152 मरीज ठीक हुए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 666 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 1432 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 109, हरिद्वार में 10, नैनीताल में 11, अल्मोड़ा, बागेश्वर और टिहरी में दो-दो, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में चार-चार संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.45 प्रतिशत और संक्रमण दर 9.37 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


कागजी कार्रवाई से ज्यादा धरातल पर काम करें अफसर
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोटद्वार की चिकित्सा इकाईयों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि अधिकारी कागजी कार्रवाई के बजाय धरातल पर काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विधानसभा भवन में आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं बूस्टर डोज के संबंध में भी जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में जल्द से जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कागजी कार्रवाई से अधिक धरातल पर काम किया जाए। दिए गए निर्देशों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट, पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, बेस हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदित्य तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed