{"_id":"62fcecd8a9ad655717064df8","slug":"uttarakhand-corona-update-17-august-216-new-patients-found-and-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: 216 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 241 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: 216 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत, 241 हुए ठीक
Wed, 17 Aug 2022 07:00 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:00 PM IST
सार
प्रदेश में अब धीरे-धीरे सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। फिलहाल प्रदेश में 941 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, संक्रमितों की रिकवरी दर 95.18 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.62 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 216 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 241 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 941 पहुंच गई है।
विज्ञापन
Booster Dose: एक लाख लोगों को लगाई जाएगी बूस्टर डोज, प्रदेशभर में एक हजार वैक्सीनेशन कैंपों में होगा टीकाकरण
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 2289 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 216 मामलों में सर्वाधिक 85 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 13, नैनीताल में 68, अल्मोड़ा और चमोली में आठ-आठ, बागेश्वर, टिहरी और चंपावत में एक-एक, पौड़ी में 12, पिथौरागढ़े में 10 और ऊधमसिंह नगर में नौ संक्रमित मरीज मिले हैं। साथ ही श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं, प्रदेश की रिकवरी दर 95.18 प्रतिशत और संक्रमण दर 8.62 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन