फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand corona Update:16 year old girl student died positive in antigen test

Uttarakhand Corona: चंपावत में एंटीजन जांच में पॉजिटिव आई 16 साल की छात्रा की मौत, 29 नए मरीज आए सामने

Fri, 07 Apr 2023 09:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Apr 2023 09:29 PM IST
सार

सीएमओ डॉक्टर केके अग्रवाल ने बताया कि एंटीजन जांच में छात्रा पॉजिटिव पाई गई थी। छात्रा को आईसीयू से हायर सेंटर रेफर करने तैयारी हो रही थी, लेकिन इससे पहले ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Uttarakhand corona Update:16 year old girl student died positive in antigen test
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक छात्रा की मौत हुई है। एंटीजन जांच में छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिला अस्पताल चंपावत में उसका इलाज चल रहा था। जबकि 29 नए लोग संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 87 है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: फिर बढ़ रहा कोरोना, 51 नये संक्रमित मिले, देहरादून में सबसे ज्यादा केस आए सामने
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिला अस्पताल चंपावत में कोरोना संक्रमित 16 वर्षीय छात्रा की मौत हुई है। बृहस्पतिवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टरों ने एंटीजन टेस्ट किया, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौत के कारणों की जांच की जा रही है। इसके लिए टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बीते 24 घंटे के भीतर 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें देहरादून जिले में 21, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो, चंपावत, पौड़ी व टिहरी में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, इस दौरान 35 संक्रमित ठीक हुए हैं। वर्तमान में 87 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed