फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress state president Mahara said- BJP is playing with faith of Hindus to get power

Uttarakhand: माहरा ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- बदरी-केदार मंदिर समिति को बना दिया षड्यंत्र का केंद्र

Fri, 23 Jun 2023 10:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Jun 2023 10:16 AM IST
सार

केदारनाथ गर्भगृह की दीवारों पर सोने की परत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा जनता जान चुकी है कि भाजपा ने सत्ता में बैठकर केवल लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress state president Mahara said- BJP is playing with faith of Hindus to get power
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा और श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सत्ता के लिए वह करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। आरोप लगाया मंदिर समिति को षड्यंत्र का केंद्र बना दिया गया है। दान में मिला 230 क्विंटल सोना, 23 किलो में कैसे बदल गया? इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा कि मंदिर समिति के नाम पर दान एकत्र करने के लिए क्यूआर कोड (खाता नंबर) जारी किया गया था, जिसका मंदिर समिति ने बाद में खंडन किया। इसकी जांच की गई, लेकिन जांच में अब तक कुछ सामने नहीं आया। यह जांच सबके सामने लाई जानी चाहिए।

विज्ञापन


भाजपा की बांटो और राज करो की नीति
माहरा ने कहा जनता जान चुकी है कि भाजपा ने सत्ता में बैठकर केवल लोगों की आस्था से खिलवाड़ किया है। देश के आम आदमी के दुख, दर्द और धार्मिक आस्था से उसका कोई सरोकार नहीं है। देश की जनता ने कर्नाटक से एक संदेश देने का काम किया है कि अब भाजपा की बांटो और राज करो की नीति आगे नहीं चलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tehri: गुलदार झपटा तो आंगन में खेल रही पोतियों के लिए ढाल बन गई दादी, ऐसे बचाई दोनों की जान

उन्होंने कि आम आदमी के लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटो खींचना मना है, तो क्या मंदिर समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेताओं ने कभी मंदिर के गर्भगृह में फोटोशूट नहीं किया। क्या देश के प्रधानमंत्री ने गर्भगृह में फोटोशूट नहीं कराया। यदि फोटोशूट किया तो क्या भाजपा के नेता, देश के आम आदमी से अलग हैं या हिंदुओं की आस्था के केंद्र उनकी निजी संपत्ति हैं, जिसका वे जब चाहें अपने वोट की राजनीति के लिए उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed