फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Tehri News grandmother Saves granddaughter life during Leopard Attack

Tehri: गुलदार झपटा तो आंगन में खेल रही पोतियों के लिए ढाल बन गई दादी, ऐसे बचाई दोनों की जान

Thu, 22 Jun 2023 10:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबगांव (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jun 2023 10:01 PM IST
सार

चंद्रमा देवी घर के आंगन में थीं, उनकी करीब चार वर्ष की दो पोतियां वैष्णवी और रियांशी (चचेरी बहन) पास में ही बैठी थीं। तभी गुलदार वहां आ गया। जैसे ही गुलदार बच्चियों पर झपटा, चंद्रमा दोनों को पीछे कर खुद गुलदार के सामने आ गईं।

विज्ञापन
Uttarakhand Tehri News grandmother Saves granddaughter life during Leopard Attack
गुलदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के टिहरी में प्रतापनगर ब्लॉक में घर के आंगन में बैठीं दो बच्चियों पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। जैसे ही गुलदार झपटा, बच्चियों की दादी खुद उसके सामने आ गईं। इससे पोतियां तो बच गईं लेकिन दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

विज्ञापन


घटना भदूरा पट्टी के आबकी गांव की है। गांव के प्रधान शिवराज रमोला ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे चंद्रमा देवी (58) पत्नी अव्वल सिंह नेगी घर के आंगन में थीं, उनकी करीब चार वर्ष की दो पोतियां वैष्णवी और रियांशी (चचेरी बहन) पास में ही बैठी थीं।
विज्ञापन


तभी गुलदार वहां आ गया। जैसे ही गुलदार बच्चियों पर झपटा, चंद्रमा दोनों को पीछे कर खुद गुलदार के सामने आ गईं। गुलदार उन्हें घसीटते हुए ले जाने लगा। तभी घर के अन्य सदस्य आ आए और शोर मचाने लगे, जिससे गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kotdwar: नेशनल हाईवे पर आ धमका हाथियों का झुंड, राहगीरों में मची अफरा-तफरी, लगा जाम, तस्वीरें

गुलदार के हमले में बुरी तरह से लहूलुहान हुईं चंद्रमा देवी को सीएचसी चौंड पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, क्षेत्र में उनकी बहादुरी की खूब सराहना की जा रही है।

कुछ देर बाद कुत्ते पर किया हमला

गांव के प्रधान ने बताया कि गुलदार ने चंद्रमा देवी पर हमला करने के कुछ ही देर बाद एक कुत्ते पर हमला किया। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed