फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Save Constitution Rally Sachin Pilot and Veterans called for unity for Mission 2027

Dehradun: कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली...दिग्गजों ने मिशन 2027 के लिए जुटने का किया आह्वान

Wed, 30 Apr 2025 09:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Apr 2025 09:49 PM IST
सार

रैली में कांग्रेस दिग्गजों ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और दलित उत्पीड़न हो रहा है। किसान, महिला और नौजवान सभी वर्ग हताश और निराश हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Save Constitution Rally Sachin Pilot and Veterans called for unity for Mission 2027
संविधान बचाओ रैली में सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान बचाओ रैली के माध्यम से कांग्रेस दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं को 2027 की तैयारी के लिए जुटने का आह्वान किया। पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया हालांकि रैली के दौरान मौसम अनुकूल नहीं था। यही वजह रही कि प्रदेश से उतनी संख्या में लोग नहीं पहुंचे जिसकी पार्टी ने उम्मीद लगाई थी।

विज्ञापन


रेंजर्स मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस दिग्गजों ने प्रदेश भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार और दलित उत्पीड़न हो रहा है। किसान, महिला और नौजवान सभी वर्ग हताश और निराश हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार ने सोच-समझकर नीतिगत तरीके से संविधानिक संस्थाओं को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस लगातार पिछले आठ साल से प्रदेश में अवैध खनन का आरोप लगा रही है। जिसे अब भाजपा के लोग भी स्वीकार रहे हैं। आरोप लगाया कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।
विज्ञापन


अब कांग्रेस को इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से भेजी गई संविधान की प्रतियां भेंट की। रैली को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधायक प्रीतम सिंह,गणेश गोदियाल, भुवन कापड़ी, हरक सिंह रावत समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। रैली में गोविंद सिंह कुंजवाल, तिलक राजबेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, गोपाल राणा, विक्रम सिंह नेगी, वीरेंद्र जाती, सुमित हृदयेश, अनुपमा रावत, मदन सिंह बिष्ट, रवि बहादुर, ज्योति रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: राजन हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, पहलगाम आतंकी हमले पर भी बोले

रैली का वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन धस्माना ने किया संचालन
सभा का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने किया। उन्होंने कहा, आज बहुत पवित्र दिन है जब चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। वहीं, प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान को बचाने का संकल्प ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि रैली के अंत तक प्रदेशभर से कार्यकर्ता रैली में जुटते रहे। रैली में पार्टी के कई बड़े दिग्गज एक साथ नजर आए।

2026 में विस चुनाव का बिगुल बज जाएगा। हमारे पास छह महीने हैं। सारे कामकाज छोड़कर हमें डगर-डगर घर-घर जाना है। मैं कांग्रेस का सबसे उम्रदराज सिपाही हूं और हमेशा जनता की लड़ाई में प्रदेश कांग्रेस के लिए तत्पर खड़ा हूं। भाजपा सरकार आज राज्य की जनता के दुख दर्द को दूर नहीं कर पा रही है, इसलिए अब कांग्रेसजनों को पूरे प्रदेश में इस सरकार के कारनामों को उजागर करने की आवश्यकता है।
- हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री

कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। राज्य में चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई का कांग्रेस मुखर हो कर जनता की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी। प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार की सारे हदें लांघ दी हैं। कांग्रेस 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी।
- यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष

देश के संविधान के सभी स्तंभों मीडिया,कार्यपालिका,विधायिका और यहां तक कि अब न्यायपालिका पर भी आरएसएस व भाजपा सीधे प्रहार कर रही है, इसलिए अब कांग्रेस को इनसे संविधान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। हमको इस लड़ाई को जनता की लड़ाई बनाना है।
- गुरदीप सिंह सप्पल, कार्यसमिति सदस्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

राज्य का नौजवान किसान महिला सभी वर्ग वर्तमान भाजपा सरकार से निराश और हताश हैं। इस संविधान बचाओ रैली में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यह संकल्प लेते हैं कि इस जन विरोधी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेंगे।
-गणेश गोदियाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

केंद्र सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर 25 से 30 अप्रैल तक पूरे देश में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। राज्य में इसी कड़ी में आगे जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed