फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar News MP Chandrashekhar Azad spoke on Pahalgam terrorist attack and Rajan murder case

Haridwar: राजन हत्याकांड में मृतक के परिजनों से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद, पहलगाम आतंकी हमले पर भी बोले

Wed, 30 Apr 2025 07:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Apr 2025 07:58 PM IST
सार

Haridwar News: चंद्रशेखर ने कहा कि राजन भीम आर्मी का सच्चा सिपाही था और उसकी मौत से भीम आर्मी के सभी लोगों को गहरा दुख पहुंचा है।

विज्ञापन
Haridwar News MP Chandrashekhar Azad spoke on Pahalgam terrorist attack and Rajan murder case
सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहादरपुर जट में भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के पहुंचने से राजन हत्याकांड प्रकरण एक बार फिर से गरमा गया है। बुधवार को सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मृतक राजन के परिजनों से मिले और उसकी मौत पर दुख जताया। साथ ही उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


बीते 16 मार्च को एक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। गोली लगने से भीम आर्मी से जुड़े बहादरपुर जट निवासी राजन की मौत हो गई थी। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई थी। अगले दिन ग्रामीणों ने शव रखकर हंगामा काटा था। चार घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर लोग माने थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी जतिन चौधरी, उसके भाई, पिता सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जतिन की मां की तरफ से भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बुधवार को भीम आर्मी चीफ व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बहादपुर जट पहुंचकर राजन के परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन


Roorkee: साथियों के साथ रेलवे लाइन पर रील बना रहे नाबालिग को खंभे से लगा करंट, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने कहा कि राजन भीम आर्मी का सच्चा सिपाही था और उसकी मौत से भीम आर्मी के सभी लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। परिजनों व दलित समाज के लोगों ने नगीना सांसद को बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। सांसद ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने का भरोसा दिलाया।

पहलगाम में 26 परिवारों पर नहीं हम सब पर हुआ आतंकी हमला

सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आतंकी हमला उन 26 परिवार पर नहीं हुआ, हम सभी पर हुआ है। यह वह समय है हम सब एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़े। पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर बसपा प्रमुख मायावती के सभी राजनीतिक पार्टियों से राजनीतिक बयान न देने की बात पर कहा कि शायद बहन जी ने यह जो बात कही है।

बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है। प्रधानमंत्री ऐसे समय पर कश्मीर जाकर पीड़ित परिवारों का हाथ पकड़ते, लेकिन प्रधानमंत्री रैली करने बिहार चले गए तो साफ मतलब है की बहन जी ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि उस कार्यशैली पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed