फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress said get gold plating case in Kedarnath investigated by a Supreme Court judge

Uttarakhand: कांग्रेस ने बोला हमला, कहा-सुप्रीम कोर्ट के जज से कराएं केदारनाथ में सोने की परत मामले की जांच

Sun, 28 Jul 2024 02:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में भाग लेने के बाद वापस लौटे धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोने के परत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress said get gold plating case in Kedarnath investigated by a Supreme Court judge
धीरेंद्र प्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने केदारनाथ में सोना, चांदी गायब होने के मामले की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री से भी केदारनाथ की अवमानना पर माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोने के परत मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने की मांग की। कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा में भाग लेने के बाद वापस लौटे धीरेंद्र प्रताप ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा जैसे-जैसे करन माहरा और कांग्रेस के साथी पवित्र केदारनाथ धाम की तरफ बढ़ रहे हैं, उससे भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी भी केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के समापन पर आ सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इससे कांग्रेस से भाजपा में गए कुछ लोग और भाजपा के नेता कांग्रेस के खिलाफ बयान देने लगे हैं लेकिन कांग्रेस को कोसकर भाजपा का भला नहीं होने वाला है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा जब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सोने की चोरी के मामले को उठाया तब से भाजपा नेताओं की बेचैनी और बढ़ गई है। उन्होंने भाजपा पर कांग्रेस की यात्रा को लेकर भ्रामक प्रचार प्रसार किये जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ हिंदू धर्म के पुरोधा मानने वाली भाजपा के शासनकाल में 228 किलो सोना चोरी हो गया, कांग्रेस पार्टी इसका जवाब चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: चमक खोता जा रहा एक हजार वर्ष पुराना सूर्य मंदिर समूह, अनदेखी से विलुप्ति की कगार पर धरोहर

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने भाजपा नेताओं के शंकराचार्य पर टिप्पणी करने और पवित्र चारधाम की अवमानना करने पर मुख्यमंत्री से भी माफी मांगने मांग उठाई है। बताया लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी चार अगस्त को कांग्रेस पार्टी की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाई कमान और राहुल गांधी को पदयात्रा में आने का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed