{"_id":"66e6aa60295f069bc703ecac","slug":"uttarakhand-congress-president-karan-mahara-raised-questions-on-arrangements-at-kedarnath-dham-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से लौटे करन माहरा ने सरकार पर बोला हमला, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से लौटे करन माहरा ने सरकार पर बोला हमला, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
Sun, 15 Sep 2024 03:15 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:15 PM IST
सार
Uttarakhand News: करन माहरा ने कहा कि गाैरीकुंड मार्ग पर पूरे रास्ते में कहीं भी डाॅक्टर या मेडिकल सुविधा नहीं मिली। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से लौटे उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने धाम में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के स्थानीय निवासियों से दुकानें लगाने पर शुल्क लिया जा रहा। वहीं, वन विभाग चालान काट रहा। आपदा में दुकानदारों को वहां से हटाया गया। जब वह वापस आए तो उन्हें वहां सामान तक नहीं मिला। पुलिस ने इसकी जांच तक नहीं की कि सामान कहां गया।
Rishikesh: कुनाऊ गांव के पास गंगा में बहे दो किशोर, SDRF ने एक का शव किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी
विज्ञापन
गाैरीकुंड मार्ग पर पूरे रास्ते में कहीं भी डाॅक्टर या मेडिकल सुविधा नहीं मिली। यहां ऑक्सीजन के पार्लर लगने चाहिए। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में भारी निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस विधिक राय लेकर कोर्ट जाने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन