फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress president Ganesh Godiyal held press conference Regarding BKTC matter

Dehradun: गणेश गोदियाल ने की प्रेसवार्ता; चढ़ावा मामले में रिटायर्ड जज से जांच और द्विवेदी के इस्तीफा की मांग

Mon, 20 Jul 2026 01:28 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

Dehradun News: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता कर बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Congress president Ganesh Godiyal held press conference Regarding BKTC matter
गणेश गोदियाल ने की प्रेसवार्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी व भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, नैतिकता के आधार पर द्विवेदी को बीकेटीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब तक सरकार ने उन्हें पद से नहीं हटाया है।

विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में गोदियाल ने कहा, गिरफ्तार पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने जांच में साफ कहा है कि उसे सारे आदेश आरोपी प्रमोद नौटियाल से मिलते थे, कहा कि नौटियाल को सीधे बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी आदेश देते थे। इसलिए चढ़ावा चोरी मामले में द्विवेदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को उन्हें पद से हटा देना चाहिए, जिससे साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो सके।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की अनोखी परंपरा: हर चढ़ावे का पूरा हिसाब भगवान बदरीनाथ को था सुनाया जाता, 2021 तक के बाद हुई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में मुख्यमंत्री मौन क्यों हैं। कहा, बीकेटीसी अध्यक्ष नौ साल पुराना राग अलाप कर चढ़ावा चोरी प्रकरण से बच नहीं सकते हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने सहकारिता विभाग में भर्ती घोटाला, ऋण वितरण व रिश्तेदारों को नौकरी लगाने मामले की जांच की मांग उठाई। मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर डॉ.धन सिंह रावत के विभागों में हुई गड़बड़ी व अपने ऊपर लगे आरोपों की सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी जांच की मांग की थी लेकिन आज तक इस पर कोई जांच नहीं हुई।

गोदियाल ने आरोप लगाया कि जिस व्यक्ति को भ्रष्टाचार के आरोपों में तराई बीज विकास निगम में अध्यक्ष पद से हटाया हो, उसे बीकेटीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। उन्होंने कहा, मैं बहस के लिए तैयार हूं, जिस दिन बदरीनाथ धाम जाऊंगा, उस दिन द्विवेदी को बहस के लिए बुलाऊंगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रवक्ता अभिनव थापर, राजेश चमोली, सोशल मीडिया के अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed