फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Many office bearers are not able to leave fascination of chair in Congress

Uttarakhand Congress: कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई पदाधिकारी, पार्टी ने जारी की इनकी सूची

Wed, 14 Dec 2022 09:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Dec 2022 09:48 AM IST
सार

बीते माह 19 नवंबर को 17 कार्यकारी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इनमें से कुछ स्थानों पर जिलाध्यक्षओं और महानगर अध्यक्षों ने स्वयं से इस्तीफा देकर कमान नए कार्यकारी अध्यक्षों को सौंप दी है, जबकि कुछ अभी भी पार्टी की ओर से पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Many office bearers are not able to leave fascination of chair in Congress
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस पार्टी में कुर्सी की खींचतान नई बात नहीं है। बीते दिनों देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष की विदाई और कार्यकारी अध्यक्ष को कमान सौंपने के बाद यह विवाद और गहरा गया है। पार्टी के भीतर वर्षों से पदों पर जमे कई पदाधिकारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो नए कार्यकारी अध्यक्ष भी कुर्सी की बाट जोह रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बीते माह 19 नवंबर को 17 कार्यकारी जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इनमें से कुछ स्थानों पर जिलाध्यक्षओं और महानगर अध्यक्षों ने स्वयं से इस्तीफा देकर कमान नए कार्यकारी अध्यक्षों को सौंप दी है, जबकि कुछ अभी भी पार्टी की ओर से पत्र मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक बार कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने के बाद पुराने अध्यक्ष स्वत: पद छोड़ देते हैं। फिलहाल खेमों में बंटी कांग्रेस में ऐसा नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


 नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ पुराने अध्यक्षों ने बताया कि वह निर्वाचित होकर अध्यक्ष बने हैं। एआईसीसी के चुनाव प्राधिकरण की ओर से उन्हें बकायदा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। उन्हें ऐसे ही नहीं हटाया जा सकता है। दूसरी ओर यदि उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों के अनुसार पुराने पदाधिकारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है तो यह नियम सभी पर लागू होता है। उनका कहना है कि अभी जो लिस्ट आई है, उसे जारी करने से पहले पार्टी चुनाव प्राधिकरण की संस्तुति भी नहीं ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें सौंपी गई है कार्यकारी जिला अध्यक्ष की कमान 
अल्मोड़ा में भूपेंद्र मोज, बागेश्वर में भगत सिंह डसीला, चमोली में मुकेश नेगी, पछवादून में लक्ष्मी अग्रवाल, महानगर देहरादून डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महानगर हरिद्वार में सतपाल ब्रह्मचारी, हरिद्वार ग्रामीण में राजीव चौधरी ,रुड़की ग्रामीण में वीरेंद्र जाति, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पिथौरागढ़ में अंजू लूंठी, डीडीहाट में मनोहर टोलिया, रुद्रप्रयाग में कुंवर सिंह सजवाण, महानगर काशीपुर में मुशर्रफ हुसैन, रुद्रपुर में सीपी जोशी, ऊधमसिंह नगर में हिमांशु गावा, उत्तरकाशी में मनीष राणा और पुरोला में दिनेश चौहान का नाम शामिल है। इनमें से कुछ जगहों पर नए अध्यक्षों ने पद संभाल लिया है, जबकि कुछ जगहों पर पुराने अब भी अड़े हैं। 

मैं हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहा हूं, लेकिन अब पार्टी ने नैनीताल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। पुरानी जिम्मेदारी से जिस दिन कहेंगे त्यागपत्र दे देंगे। 
- राहुल छिमवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष, नैनीताल

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: चीन सीमा पर अलर्ट, बाड़ाहोती को फिर निशाना बना सकता है ड्रैगन, पहले भी 63 बार कर चुका घुसपैठ

काशीपुर में पार्टी की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर मुशर्रफ खान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी जिस दिन कहेगी, पद छोड़ दूंगा। फिलहाल में महानगर अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रहा हूं। 
- संदीप सहगल, महानगर अध्यक्ष काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed