{"_id":"66db3e7bccb509844d092433","slug":"uttarakhand-congress-made-strategy-for-second-phase-of-kedarnath-pratishtha-raksha-yatra-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: दूसरे चरण की कांग्रेस ने बनाई रणनीति, 12 सितंबर को सीतापुर से होगी शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: दूसरे चरण की कांग्रेस ने बनाई रणनीति, 12 सितंबर को सीतापुर से होगी शुरूआत
Fri, 06 Sep 2024 11:11 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:11 PM IST
सार
कांग्रेस भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत जोशी ने यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भी दूरभाष पर तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस ने 12 सितंबर से शुरू हो रही दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई है। गौरीकुंड के समीप सीतापुर से यात्रा शुरू होगी और 13 सितंबर को केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना और जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत जोशी ने यात्रा को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्षों से भी दूरभाष पर तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। जोशी ने बताया, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का दूसरा चरण 12 सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
कहा, सनातन धर्म की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम के नाम से दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास के विरोध में 24 जुलाई को हरिद्वार के हरकी पैड़ी से यात्रा शुरू की थी। 31 जुलाई को केदारघाटी में आपदा से यात्रा को स्थगित किया। कांग्रेस की मांग है कि केदारनाथ धाम की शिला को वापस लाने के साथ ही ट्रस्ट के नाम से एकत्रित दान को बीकेटीसी में जमा कराया जाए।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रदेश को सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने में मिला टॉप अचीवर्स अवार्ड, मंत्री सुबोध उनियाल लिया
बैठक में प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, याकूब सिद्दीकी, महेंद्र सिंह नेगी, नवनीत सती, गिरीश पपनै, अमरजीत सिंह, अवधेश पंत, सुलेमान अली, दिनेश चौहान, मोहित उनियाल, हेमा पुरोहित, नरेशानंद नौटियाल आदि मौजूद थे।