फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Kharge and Rahul Gandhi taught lesson of discipline gave instructions to leaders

Uttarakhand: नई दिल्ली में खरगे व राहुल गांधी ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ, नेताओं को दी हिदायत

Fri, 06 Jun 2025 12:20 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:20 AM IST
सार

नई दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Kharge and Rahul Gandhi taught lesson of discipline gave instructions to leaders
बैठक में कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। शीर्ष नेतृत्व ने हिदायत दी कि अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं पर पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। कोई भी नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करे। 2027 के लिए सभी नेता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करें।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने प्रदेश नेताओं के साथ उत्तराखंड में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी में अनुशासन बनाने की हिदायत दी। पार्टी नेता आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी न करें।
विज्ञापन


अन्यथा पार्टी ऐसे नेताओं को सख्त कार्रवाई करेगी। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पार्टी की ओर से जो कार्यक्रम तय किए जाते हैं। उसमें सभी नेताओं की भागीदारी जरूरी है। नेताओं को व्यक्तिगत यात्रा, रैली व अभियान चलाने के बजाय पार्टी कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: वरिष्ठता सूची पर बवाल, इंजीनियरों ने यूपीसीएल अधिशासी निदेशक को तीन घंटे बंधक बनाया

Trending Videos

बैठक में प्रदेश नेताओं ने कुमाऊं व गढ़वाल मंडल में संगठनात्मक असंतुलन का बात उठाई। उन नेताओं का तर्क था कि प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कुमाऊं से है। इस पर राहुल गांधी ने तर्क दिया कि इससे पहले भी कुमाऊं से ही मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष व अध्यक्ष रहे हैं। शीर्ष नेताओं ने प्रदेश में संविधान बचाओ यात्रा, तिरंगा यात्रा, एक वोट मेरा अधिकार अभियान का फीडबैक लिया।

बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री नवप्रभात, हरक सिंह रावत, गोविंद सिंह कुंजवाल, उप नेता भुवन कापड़ी, काजी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक ममता राकेश, तिलक राज बेहड़, रवि बहादुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed