फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress announced assembly march on February 20 over live-in in UCC

Uttarakhand Congress: यूसीसी में लिव इन के प्रावधान पर कांग्रेस में उबाल, 20 फरवरी को विधानसभा घेराव का एलान

Tue, 18 Feb 2025 10:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Feb 2025 10:50 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप प्रावधान उत्तराखंड की संस्कृति व गरिमा के खिलाफ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress announced assembly march on February 20 over live-in in UCC
कांग्रेस की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में लिव-इन रिलेशनशिप के विरोध में 20 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी। इसके अलावा प्रदेशव्यापी आंदोलन कर आम लोगों से राय भी लेगी।

विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, यूसीसी में लिव-इन रिलेशनशिप प्रावधान उत्तराखंड की संस्कृति व गरिमा के खिलाफ है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। प्रदेशभर में दो माह तक आंदोलन चलाकर आम लोगों से लिव-इन के प्रावधानों पर राय मांगी जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए एक फार्म का प्रारूप तैयार किया है। इसे एकत्र कर ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। साथ ही ऑनलाइन के माध्यम से लोग अपनी राय साझा कर सकेंगे। माहरा ने कहा, यूसीसी के माध्यम से बाहरी लोगों को एक साल के लिव-इन पर राज्य का निवासी बनाने का षड्यंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड बजट सत्र: अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायक व संसदीय कार्यमंत्री में तकरार, प्रीतम ने किया बीच-बचाव

वरिष्ठ अधिवक्ता विरेंद्र सिंह खुराना ने कहा, यूसीसी उत्तराखंड की प्राथमिकता नहीं है। यह कानून बुनियादी सवालों से मुंह फेरने की कोशिश है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि यूसीसी से भाजपा सरकार लोगों को अनावश्यक प्रक्रिया में उलझाकर बुनियादी सवालों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। इस प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री विरेंद्र पोखरियाल, नवीन जोशी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, नजमा खान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed