फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cm trivendra singh rawat statement For Uttarakhand agitators

उत्तराखंड आंदोलन में शहीदों का सपना 2025 तक करेंगे साकार : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Wed, 03 Oct 2018 08:07 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर/देहरादून Updated Wed, 03 Oct 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cm trivendra singh rawat statement For Uttarakhand agitators
त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के शहीदों ने जिस तरह के राज्य की कल्पना कर कुर्बानी दी थी, उसी तरह का राज्य हम दे देंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को रामपुर तिराहा कांड की 24वीं बरसी के मौके पर मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में यह कहा। उन्होंने कहा कि 2025 तक राज्य का हर गांव बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास की सुविधा से युक्त होगा। उन्होंने कहाकि हम युवाओं को हुनरमंद बना रहे हैं, प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देकर बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर तिराहे पर बने शहीद स्मारक पर उत्तराखंड के शहीदों का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित समारोह में सीएम रावत ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिस दिन रामपुर तिराहे की घटना हुई, उसी दिन यह तय हो गया था कि अब उत्तराखंड राज्य का निर्माण कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन


दिल्ली जा रहे शांतिप्रिय आंदोलनकारियों पर अत्याचार हुआ। जो लोग कर्फ्यू, लाठी के बारे में कुछ नहीं जानते थे, उन पर अचानक हमला कर दिया गया। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई में 28 आंदोलनकारी शहीद हुए थे, इनमें रामपुर तिराहा के साथ खटीमा, मसूरी, श्रीयंत्र टापू कांड भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के शहीदों ने जो सपना सोचा था वो अभी पूरा नहीं हुआ है। वो जिस तरह के राज्य की कल्पना करते थे, हम उसी को साकार करने में लगे हैं। वर्ष 2025 तक शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed