फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat order shows impact, four ministers sitting in assembly

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फरमान का दिखा असर, विधानसभा में बैठे चार मंत्री

Thu, 27 Feb 2020 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Feb 2020 10:35 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री भी दफ्तर में बैठे, विधानमंडल भवन में टूटा सन्नाटा

विज्ञापन
uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat order shows impact, four ministers sitting in assembly
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी विधानसभा स्थित दफ्तर में बैठे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फरमान का असर बुधवार को सरकार के मंत्रियों पर नजर आया। सीएम के निर्देश के अनुसार सरकार के चार मंत्री विधानसभा स्थित अपने कक्ष में बैठे। उन्होंने वहां पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना और समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी विधानसभा स्थित दफ्तर में बैठे।
विज्ञापन


इस तरह लंबे समय के बाद विधानमंडल भवन में पसरा सन्नाटा टूटा। दिन भर चहल पहल रही। हालांकि सुबह के समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य अपने दफ्तर में पहुंचीं। दोपहर बाद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी विधानसभा पहुंचे। उनके आने की सूचना का पता चलने पर फरियादी उनके कार्यालय कक्ष के बाहर पहले से एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


सुबह के समय मुख्यमंत्री ने अपने कार्यालय में पहुंचे और लोगों की शिकायतों का सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के हल के निर्देश दिए। दो घंटे बैठने के बाद मुख्यमंत्री विधानसभा से चले गए। उधर, शहरी विकास मंत्री कौशिक के कार्यालय में भी कई फरियादी पहुंचे। कौशिक ने उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने  मंत्रियों को सप्ताह में दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को विधानसभा स्थित कक्ष में बैठने के निर्देश दिए थे लेकिन फरमान जारी होने के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री के अलावा कोई मंत्री विधानसभा नहीं पहुंचा था। इसे लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं हुई थीं। लेकिन इस सप्ताह बुधवार को चार मंत्री विधानसभा पहुंचे। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत राज्य से बाहर बताए गए। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य और राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत के पहले से ही क्षेत्र में कार्यक्रम लगे थे। बृहस्पतिवार को और मंत्रियों के विधानसभा में बैठने की संभावना है।

समस्याओं के समाधान के लिए मैंने यह सुनिश्चित किया की बुधवार और बृहस्पतिवार को स्वयं व मंत्री यहां बैठें। इससे जनता को सुविधा होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
 
पांच माह बाद भाजपा कार्यालय में लगेगा जनता दरबार
पांच महीने बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्रियों के जनता दरबार का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत शुक्रवार को करेंगे। मुख्यमंत्री के ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव और पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते जनता मिलन कार्यक्रम स्थगित हो गए थे। इन्हें दोबारा शुरू  किया जा रहा है। 28 फरवरी को डॉ. धनसिंह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed