उत्तराखंड: 57 वर्ष के हुए सीएम तीरथ सिंह रावत, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज 57 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म पौड़ी गढ़वाल के सीरों, पट्टी असवालस्यूं में साल 1964 में हुआ था। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। वहीं, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी महाराज ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सबसे पहले सीएम देहरादून के श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम गए और बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
जन्मदिवस के अवसर पर आज मुझे देहरादून के श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आश्रम के बच्चों द्वारा दी गई शुभकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं और सभी बच्चों का धन्यवाद व्यक्त करता हूं। और आप सभी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। pic.twitter.com/2Oaoqs09rT
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 9, 2021
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन प्रदान करे। @TIRATHSRAWAT
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2021
यूपी के सीएम योगी आदियनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @TIRATHSRAWAT जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा। — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 9, 2021
केंद्रीय मंत्री निशंक ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @TIRATHSRAWAT जी को जन्मदिवस की ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं! मैं भगवान बद्री केदार जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ लोक-समर्पित मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। pic.twitter.com/nC7aAh3TR8
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 9, 2021
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दी बधाई
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम तीरथ को बधाई देते हुए लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूँ।
मेरे छोटे भाई और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @TIRATHSRAWAT जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आप सदैव स्वस्थ रहें, सुदीर्घ आपका जीवन हो तथा आपके नेतृत्व में हमारी देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूँ। pic.twitter.com/aNnaCkJe88
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) April 9, 2021
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री @TIRATHSRAWAT जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल प्रबंधन में प्रदेश प्रगति व समृद्धि के नए आयाम गढ़ेगा। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) April 9, 2021