फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm statement on rahul gandhi Rafale deal question

राफेल डील पर राहुल गांधी के बयान में उत्तराखंड सीएम का पलटवार, कहा 'उन्होंने पढ़ी गलत स्क्रिप्ट'

Mon, 24 Sep 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm statement on rahul gandhi Rafale deal question
trivendra singh rawat and rahul gandhi

राफेल डील पर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला किया है।

विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को मर्यादा का ही ख्याल नहीं है कि किसके लिए क्या बोलना है।
विज्ञापन


मैं उनके ब्यान की कड़ी भर्त्सना करता हूं। फ्रांस की सरकार ने कह दिया कि हम पर किसी तरह का दबाव नहीं था। इससे आज राहुल का वो दांव भी फेल हो गया। वो बचकानी हरकत कर रहे हैं। अराजनैतिक बातें करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें किसी ने गलत स्क्रिप्ट लिखकर दे दी, जिसे उन्होंने पढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन 

वहीं मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. पुरुषोत्तम दत्त कंडवाल की ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून का योगदान’ नामक पुस्तक का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में देहरादून के आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुस्तक के लेखक डा.कंडवाल ने ऐसे आंदोलनकारियों के स्वतंत्रता प्रयासों को संजोने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जैसे देश ने आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया।

हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता के संघर्ष की जानकारी हो और वह स्वाभिमान को संजोये रखे। इसमें इतिहास की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुस्तक में 1885 से 1947 तक भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में देहरादून की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई है। इस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर और पूर्व प्राचार्य डीएवी पीजी कालेज डॉ. देवेंद्र भसीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed