फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm romeve Red beacon from car

सीएम त्रिवेंद्र और हाइकोर्ट के जजों ने अपने वाहनों से हटाई लालबत्ती

Fri, 21 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Apr 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm romeve Red beacon from car
uttarakhand cm car

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके कई मंत्रियों के साथ-साथ हाइकोर्ट के न्यायाधीशों ने भी अपनी गाड़ियों से लालबत्ती हटवा दी है। देश में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदम के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी खड़े दिखे। लालबत्ती हटाने के इस फैसले की हाइकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी सराहना की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने वाहन पर लालबत्ती का प्रयोग करना बंद कर दिया है। देश में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदम के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा भी खड़े दिखे। मुख्यमंत्री के काफिले में तीन मंत्री शामिल थे, लेकिन किसी की भी गाड़ी में लालबत्ती नहीं दिखी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अंबेसडर कार (यूके 07जीए-0787) में सवार होकर यहां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के काफिले में तीन मंत्रियों की कार शामिल थी, लेकिन किसी की भी कार में लालबत्ती नहीं लगी थी। आजादी के बाद यह पहला मौका होगा, जब मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कार में लालबत्ती नहीं लगी थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना था कि देश में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार के निर्णय का अनुसरण करते हुए मैंने (मुख्यमंत्री) लालबत्ती छोड़ दी है। मंत्रिगण भी लालबत्ती छोड़ेंगे। बता दें कि बुधवार को वन मंत्री हरक सिंह रावत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और धन सिंह रावत ने भी लालबत्ती उतार दी थी। वहीं, लोग इसे भारत सरकार की अच्छी पहल बता रहे थे। कई लोगों की राय थी कि अधिकारियों के वाहनों को भी बत्ती रहित किया जाना चाहिए। सरकार और अधिकारियों का दायित्व जनता की सेवा करना है।

मोदी सरकार ने VIP कल्चर के खिलाफ बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया

uttarakhand cm romeve Red beacon from car
modi

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लालबत्ती को समाप्त करने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार सराहनीय फैसले ले रही है।

सर्जिकल स्ट्राइक और नोट बंदी के बाद मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए लालबत्ती के प्रचलन को समाप्त किया है। कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे। जो खुद भी लालबत्ती का इस्तेमाल नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लेकर देश के सैनिकों को हौसला बढ़ाया है। जिसके बाद नोट बंदी का ऐतिहासिक निर्णय लेकर काले धन पर शिकंजा कसा है।  

सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह ने रावत ने बताया कि उन्होंने भी लाल बत्ती उतार दी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने बुधवार की रात बताया किया उन्होंने ने भी लाल बत्ती उतार दी है।

मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। आने वाले एक मई अर्थात् मजदूर दिवस के दिन से देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश समेत कोई भी लाल बत्ती का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

इसके दायरे में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अधिकारी भी आएंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लाल बत्ती देने के नियम को ही खत्म कर दिया है। आपात सेवाओं से जुड़े एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस भी नीली बत्ती का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed