फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM order for Police force will be increased in Festive season

उत्तराखंड: त्योहारी सीजन में पर्यटक स्थलों पर बढ़ाई जाएगी पुलिस फोर्स, सीएम ने दिए निर्देश

Fri, 16 Oct 2020 10:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Oct 2020 10:21 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री ने कोविड से रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
  • रियायत के साथ कोविड-19 से बचाव को लेकर चलेगा अभियान
  • घरों, धार्मिक स्थलों, दफ्तरों व वाहनों लगाए जाएंगे स्टीकर

विज्ञापन
Uttarakhand: CM order for Police force will be increased in Festive season
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

त्योहारी सीजन में कोरोना को लेकर उत्तराखंड सरकार बेहद चौकन्नी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को पर्यटक स्थलों में पुलिस और होमगार्ड की तैनाती पर्याप्त व्यवस्था करें, ताकि कोविड-19 महामारी की रोकथाम को लेकर जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जा सके।

विज्ञापन


अनलॉक पांच में दी गई रियायत के साथ ही उन्होंने कोविड-19 से बचाव को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इसके तहत घर-घर जाकर दरवाजों, धार्मिक स्थलों, दफ्तरों व वाहनों पर स्टीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए सरकार जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ से सहयोग लेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण हुआ है। लेकिन यह समय और अधिक सतर्कता बरतने का है। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार सभी मानकों का पालन सुनिश्चित हो। त्योहारों के सीजन में पुलिस की भूमिका और अधिक बढ़ जायेगी। इसके लिए पुलिस फोर्स, होमगार्ड, पीआरडी आदि की समुचित व्यवस्था की जाय। पर्यटक स्थलों पर भी फोर्स की पर्याप्त संख्या हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन सीजन को लेकर खास एहतियात

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियों में तेजी आई है एवं त्योहारों का सीजन भी शुरू होने वाला है। इसके दृष्टिगत मास्क के उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जाएं।

इसके लिए बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। कोविड से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना उद्देश्य होना चाहिए। जिन लोगों के मास्क के उपयोग न करने पर चालान किये जा रहे हैं, उन्हें मास्क जरूर उपलब्ध कराए जाए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार, सचिव आर के सुधांशु, नितेश झा, एसए मुरुगेशन, आईजी संजय गुंज्याल, महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमिता उप्रेती एवं वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं सीएमओ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed