फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cm give compensation to shimla accident victims

उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर नदी में गिरी बस, 45 लोगों की मौत

Wed, 19 Apr 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी Updated Wed, 19 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm give compensation to shimla accident victims
Nerwa accident - फोटो : amar ujala

विकासनगर से त्यूनी जा रही प्राइवेट बस गूमा गांव (हिमाचल) के समीप अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरी। पुलिस महानिदेशक एमए गणपति के मुताब‌िक हादसे में मरे 45 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। इनमें 28 पुरु ष, 10 महिलाएं और सात बच्चे शामिल है। 24 शवों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।जिनमें अधिकतर उत्तराखंड के जौनसार बावर क्षेत्र को लोग थे। बताया जा रहा है कि 37 सीटर बस में 50 से अधिक लोग सवार थे।

विज्ञापन


कुछ यात्रियों के नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिस जगह दुर्घटना हुई, वहां सड़क चौड़ी है। लिहाजा दुर्घटना की वजह बस में तकनीकी खामी मानी जा रही है। हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 
विज्ञापन

बुधवार सुबह 5:30 बजे बस (यूके-16 पीए-0045) यात्रियों को लेकर त्यूनी (कैराड़) के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे गूूमा के निकट बोलधार नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर बस खाई में कई पलटी खाने के बाद 800 मीटर नीचे टोंस नदी में जा गिरी। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही कंडेक्टर तुलसी और एक अन्य व्यक्ति नरेश ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जरिये ही दुर्घटना की खबर प्रशासन तक पहुंची। सूचना पर पहुंची नेरुवा (हिमाचल) पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गहरी खाई होने की वजह से शवों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतें आईं।

लिहाजा देहरादून से एसडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा। शाम पांच बजे तक तीन शवों को ही बाहर निकाला जा सका था। नदी किनारे शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़े थे। ऐसे में मृतकों की शिनाख्त में मुश्किलें हुईं। एसएसपी देहरादून स्वीटी अग्रवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

हादसे में ये हैं मृतक

uttarakhand cm give compensation to shimla accident victims

1- चंदन सिंह राणा(35) पुत्र अषाढू निवासी सैंज अटाल तहसील त्यूनी
2- राधा(16) पुत्री साधूराम निवासी गूमा चौपाल हिमाचल प्रदेश
3- प्रमिला(14) पुत्री साधूराम निवासी गूमा चौपाल हिमाचल प्रदेश
4- अजब सिंह(38) पुत्र हरमी निवासी मनेवटी चौपाल हिमाचल प्रदेश
5- राजेश(31) पुत्र दौलत राम निवासी मटियाना क्वानू तहसील चकराता 
6- रमेश चंद पुत्र हरी चंद निवासी जुब्बल हिमाचल प्रदेश 
7- पुन्नू(26)पुत्र शुकरू राम निवासी गांव सोबल चौपाल हिमाचल प्रदेश 
8- ऋतिक (11) पुत्र चंदन सिंह निवासी सैंज तहसील त्यूनी
9- अंशुल(13) पुत्र चंदन सिंह निवासी सैंज तहसील त्यूनी
10- सुमित्रा(33) पत्नी नंद किशोर निवासी फनार तहसील त्यूनी
11- कातकी देवी(40) पत्नी स्व. काना सिंह निवासी केहर चौपाल निवासी हिमाचल प्रदेश 
12- सरना चौहान(21) पुत्री बुद्धि सिंह निवासी सैंज तहसील त्यूनी 
13- नंद किशोर राणा(37) पुत्र माया राम निवासी फनार तहसील त्यूनी 
14- बच्चा(डेढ़) पुत्र नंद किशोर निवासी फनार तहसील त्यूनी 
15- शकुंतला(23) पुत्री सोनू निवासी निगमा तहसील त्यूनी 
16- सोहन सिंह(44) पुत्र चतरू राम निवासी शरगुल धार चौपाल हिमाचल प्रदेश 
17- दिव्या(13) पुत्री सोनू निवासी केराड़ तहसील त्यूनी 
18- मन दास(65) पुत्र देवराम निवासी किस्तूड़ तहसील त्यूनी 
19- शांति देवी(55) पत्नी मनदास निवासी किस्तूड़ तहसील त्यूनी
20- कमली(51) पत्नी जुसिया निवासी ट्यूटाड़ त्यूनी
21- विरेंद्र(35) पुत्र जुसिया निवासी ट्यूटाड़ त्यूनी

जौनसार बावर में अब तक की बड़ी सड़क दुर्घटनाएं

uttarakhand cm give compensation to shimla accident victims

9 अप्रैल 2009 : छिबरो पावर हाउस के पास यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत। 
3 जून 2011 :  चिल्हाड़ के पास स्कॉर्पियो खाई में गिरी छह की मौत।
4 जून 2011 : मीनस के पास क्वालिस खाई में गिरी छह की मौत।
15 जनवरी 2012 : लाखामंडल के पास यूटिलिटी खाई में गिरी नौ की मौत। 
9 जून 2012 : जजरेड के पास यूटिलिटी खाई में गिरी, आठ की मौत। 
01 अगस्त 2012 : चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग पर कैलान खड्ड के पास बस खाई में गिरी, 27 की मौत। 
02 जनवरी 2014 : नाडा-लाखामंडल मार्ग पर जीप खाई में गिरी, 12 की मौत। 
10 दिसंबर 2014 : हयो-टगरी-पुरोड़ी मोटर मार्ग पर पोलो ग्राउंड के पास टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त, 10 की मौत। 
09 अप्रैल 2015 : जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत फेड़ीज पुल के समीप बस खाई में गिरी, सात की मौत।
03 जुलाई 2016 : समरजैंस मोटर मार्ग पर खुन्ना गांव के पास यूटिलिटी खाई में गिरी आठ की मौत, नौ घायल। 
06 सितंबर 2016 : त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर कुनोली-दारागाड़ के समीप बस खाई में गिरी, नौ की मौत। 
19 अप्रैल 2017 : त्यूनी-विकासनगर मोटर मार्ग पर गूमा के पास बस खाई में गिरी, 44 की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed