फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami will hold a road show in Delhi today before investor conference Singapore tour postponed

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: दिल्ली में सीएम धामी का रोड शो, 19,385 करोड़ के निवेश पर किया करार

Wed, 04 Oct 2023 01:59 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Oct 2023 01:59 PM IST
सार

Global Investor Conference News: कंपनी की मदद से अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के दो पंप स्टोरेज का विकास किया जाएगा। जिसे अगले पांच से छह वर्षों में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami will hold a road show in Delhi today before investor conference Singapore tour postponed
दिल्ली रोड शो में पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए बुधवार को नई दिल्ली में हुए रोड शो में 19,385 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में निवेशकों के साथ निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार और जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी के बीच 15 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हुआ, जो पंप स्टोरेज परियोजना में निवेश करेगी। इससे एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। नई दिल्ली के एक होटल में रोड शो के दौरान उत्तराखंड को निवेश के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। सरकार ने जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी समेत अन्य कंपनियों के साथ 19,385 करोड़ के निवेश एमओयू किया गया।
विज्ञापन


देहरादून: सीएम धामी ने किया राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ, 22 राज्यों के जनजाति छात्र हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यथार्थ हॉस्पिटल ने चिकित्सा में, डीएस ग्रुप ने फूड प्रोसेसिंग, डिक्सन टेक्नोलॉजी ने इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण, रेडिशन ग्रुप ने होटल, ओबरॉय समूह ने रिसॉर्ट, एसएलएमजी ने वेलनेस, कोमयूस्म, टीडब्ल्यूआई, बीएसएस के साथ 4385 करोड़ का एमओयू हुआ। इससे प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
लंदन, बर्मिघम, नई दिल्ली में हुए रोड शो में अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। सीएम धामी ने कहा, रोड शो में निवेशकों के साथ हुआ करार वैश्विक निवेशक सम्मेलन की सफलता को दर्शाता है। इससे राज्य में पंप स्टोरेज प्लांट, सीमेंट, ट्रेनिंग सेंटर, पेयजल, कुमाऊं के प्राचीन मंदिरों में अवस्थापना विकास, सौंदर्यीकरण के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन में सीएसआर के तहत सहयोग मिलेगा।

सीएम ने कहा, राज्य सरकार की मुख्य चिंता राज्यों से हो रहा पलायन है। पलायन तभी रुकेगा, जब राज्य में निवेश आएगा और उद्योग लगेंगे। इस मौके पर सचिव डॉ. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, एमडी सिडकुल रोहित मीणा व जेएसडबल्यू नियो एनर्जी लिमिटेड के निदेशक ज्ञान बद्र कुमार मौजूद रहे।

अल्मोड़ा में निवेश करेगी जेएसडब्ल्यू एनर्जी

एमओयू के तहत जेएस डब्ल्यू एनर्जी 1500 मेगावाट क्षमता के अल्मोड़ा में दो पंप स्टोरेज परियोजनाएं स्थापित करने में 15,000 करोड़ का निवेश करेगी, जिसे अगले पांच से छह वर्षों में विकसित किया जाएगा। अल्मोड़ा के जोसकोटे गांव में साइट-एक में यह योजना निचला बांध-जलाशय कोसी नदी से आठ से 10 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है। इसके अलावा अल्मोड़ा के कुरचौन गांव में साइट-दो में यह ऊपरी जलाशय कोसी नदी से 16 किमी की दूरी पर प्रस्तावित है। इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति व कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही 1000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सिंगापुर और ताइवान का दौरा टला 

मुख्यमंत्री का पांच अक्तूबर से सिंगापुर और ताइवान का दौरा फिलहाल टल गया है। सात अक्तूबर को मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक को इसकी वजह माना जा रहा है। यह बैठक नरेंद्रनगर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। अब मुख्यमंत्री 15 अक्तूबर को दुबई में रोड शो करेंगे।

पीएम मोदी का आना हमारे लिए उत्सव है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे पर सीएम ने कहा, उनका दौरा प्रस्तावित है। उनका उत्तराखंड से गहरा रिश्ता है। उत्तराखंड लोग भी उन्हें चाहते हैं। हमारे लिए उनका उत्तराखंड में आना उत्सव की तरह है। हम उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed