फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cm Dhami Told Chardham Yatra offline and online registration Both Will Done

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन संग ऑफलाइन पंजीकरण भी होंगे, हेली सेवा भी जल्द

Sun, 18 Aug 2024 02:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Aug 2024 02:22 PM IST
सार

सीएम ने कहा, मदुरई से चलने वाली कार्तिकेय एक्सप्रेस की तर्ज पर गंगोत्री, यमुनोत्री हनौल में महासू देवता का एक सर्किट बनाते हुए गंगा-यमुना एक्सप्रेस के नाम से एक स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cm Dhami Told Chardham Yatra offline and online registration Both Will Done
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चारधाम यात्रा के लिए सितंबर के प्रथम सप्ताह से कपाट बंद होने तक ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण भी किए जाएंगे। उन्होंने चारधाम यात्रा में बैरीकेडिंग और चेकिंग की व्यवस्था न्यूनतम करने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा, मदुरई से चलने वाली कार्तिकेय एक्सप्रेस की तर्ज पर गंगोत्री, यमुनोत्री हनौल में महासू देवता का एक सर्किट बनाते हुए गंगा-यमुना एक्सप्रेस के नाम से एक स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। उन्होंने यमुनोत्री धाम में मास्टर प्लान के तहत खरसाली से रोपवे के कार्य में तेजी लाने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन


कहा, पालीगाढ़ से जानकीचट्टी तक चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मॉनिटरिंग कमेटी से क्लीयरेंस हो गई है। जल्द ही इसका काम भी पूरा हो जाएगा। शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने चारधामों से आए तीर्थ पुराहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्ट्स और व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा और स्थानीय लोगों की आजीविका के संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। कहा, वर्तमान में गंगोत्री एवं यमुनोत्री के लिए बन रहे मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई जाएगी। यमुनोत्री में जल्द हेली सेवा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

VIDEO : थार के बाद अब चिनूक से केदारनाथ पहुंची गोल्फ कार्ट

कहा, प्रस्तावित यात्रा प्राधिकरण में चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए जो भी निर्णय लिए जाएंगे, वे सभी हितधारकों से विचार-विमर्श एवं आम सहमति के आधार पर ही लिए जाएंगे। इस दौरान हितधारकों ने अपने सुझाव दिए। सीएम ने गढ़वाल कमिश्नर को हर 15 दिन में चारधाम यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों संग बैठक के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए, उन्हें ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना है।

इस मौके पर शासन के अधिकारियों के अलावा यमुनोत्री सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवार, केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, केके कोठियाल व बृजमोहन सती भी मौजूद थे।

Trending Videos

हितधारकों ने यात्रा के सफल संचालन की मांग की
यात्रा से जुड़े हितधारकों ने सीएम से यात्रा के सफल संचालन और अन्य पहलुओं के दृष्टिगत विभिन्न मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा, जिस तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, सरकार अवस्थापना सुविधाओं में विकास के लिए प्रयास कर रही है।

मुख्य पड़ावों पर भी होंगे ऑफलाइन पंजीकरण
कहा, सितंबर के प्रथम सप्ताह से कपाट बंद होने तक चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पूर्व की भांति चलती रहेगी। जो तीर्थयात्री चारधामों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगे, उन्हें ऑफलाइन की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बदरीनाथ के मुख्य पड़ावों पर भी दी जाएगी।

बैरीकेडिंग व चेकिंग की व्यवस्था न्यूनतम होगी
सीएम ने कहा, चारधाम यात्रा के दौरान बैरीकेडिंग एवं चेकिंग की व्यवस्था की समीक्षा कर उसे न्यूनतम किया जाएगा। अन्य प्रदेशों से आने वाले प्राइवेट वाहनों पर ग्रीन कार्ड, ट्रिप कार्ड की अनिवार्यता की मांग पर उन्होंने परिवहन विभाग को समाधान निकालने के निर्देश दिए। कहा, अगली चारधाम यात्रा के लिए तैयारी वर्तमान चारधाम यात्रा के समाप्त होते ही तत्काल शुरू होगी। सभी जिलों के यात्रा से संबंधित डीएम अपने-अपने स्तर पर सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक एवं परामर्श करेंगे। उच्च स्तर पर परामर्श के बाद अगली चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए रणनीति पूर्व में ही तैयार कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed