फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cm Dhami Told All programs of State Foundation Day will be celebrated with simplicity due to almor

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- अल्मोड़ा हादसे से बड़ा शोक, राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम सादगी से मनेंगे

Tue, 05 Nov 2024 04:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Nov 2024 04:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आठ नवंबर को प्रस्तावित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर प्रदेशभर में सेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Cm Dhami Told All programs of State Foundation Day will be celebrated with simplicity due to almor
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम अब सादगी से मनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई सड़क दुर्घटना राज्य के लोगों के लिए बड़ा शोक है। इसलिए सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के सभी कार्यक्रम सादगी से मनाने का फैसला किया है। आठ नवंबर को होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आठ नवंबर को प्रस्तावित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर प्रदेशभर में सेवा और स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। राज्य स्थापना दिवस के तहत आयोजित होने वाले बड़े समारोह, लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सचिवालय में रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों के मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कितनी बसों के संचालन की आवश्यकता होगी, इसका 10 दिन के भीतर आकलन कर लिया जाए। आवश्यकता अनुसार नई बसों की खरीद कर उन क्षेत्रों में व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Almora Bus Accident: उठी अर्थियां..बिलखने लगे परिजन, पौड़ी गढ़वाल के गांवों में मातम, दर्द बयां करती तस्वीरें

सीएम ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत भी जिन क्षेत्रों में अतिरिक्त बसों की आवश्यकता प्रतीत होती है तो उसकी व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि सुरक्षा की दृष्टि से सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाये जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों का जबाब तलब किया जाए।

माता-पिता को खोने वाली शिवानी देखभाल सरकार करेगी
बस दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार की होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेटी शिवानी की सरकार मदद करेगी ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और अपने माता-पिता के सपने साकार कर सके।

चौकी प्रभारियों की भी होगी जिम्मेदारी तय
अल्मोड़ा के मर्चुला में हुई सड़क दुर्घटना पर सीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी कोई लापरवाही नजर आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed