फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami said roadmap will be prepared to make Uttarakhand global spiritual capital.

Uttarakhand: बोले सीएम धामी, उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए तैयार होगा रोडमैप

Mon, 10 Nov 2025 11:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Nov 2025 11:14 PM IST
सार

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए सुझावों को राज्य सरकार ने आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप की आधारशिला मानते हुए उन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami said roadmap will be prepared to make Uttarakhand global spiritual capital.
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझावों पर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए गए सुझावों को राज्य सरकार ने आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप की आधारशिला मानते हुए उन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए विचार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास का स्पष्ट मार्गदर्शन करते हैं। राज्य की आत्मा अध्यात्म, पर्यटन व प्राकृतिक संपदा में निहित है। उत्तराखंड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र, आयुर्वेद केंद्र, नैचुरोपैथी संस्थान और होमस्टे को मिलाकर एक संपूर्ण पर्यटन एवं वेलनेस पैकेज तैयार किया जाए। प्रत्येक वाइब्रेंट विलेज को छोटे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां स्थानीय भोजन, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जा सके। राज्य के स्थानीय मेलों और पर्वों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए एक जिला एक मेला अभियान शुरू किया जाएगा। पहाड़ी जिलों को हॉर्टिकल्चर हब के रूप में ब्लू बेरी, कीवी, हर्बल और औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड रजत जयंती: बोले सीएम धामी, भराड़ीसैंण विस के आस पास बनेगी स्मार्ट सिटी, जल्द तैयार होगी डीपीआर

फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प और ऑर्गेनिक उत्पादों से जुड़े एमएसएमई को सशक्त बनाकर स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं। तीर्थाटन, इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और बारामासी पर्यटन को समेकित विकास नीति के तहत आगे बढ़ाया जाए। उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए पांच से सात प्रमुख स्थलों को विकसित करने की रूपरेखा बनाई जाए। जीआई टैग प्राप्त उत्पादों और हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की ठोस रणनीति बनाई जाए। सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री का विजन 2047 के विकसित भारत के अनुरूप है और उत्तराखंड इस दिशा में अग्रणी राज्य बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से विस्तृत रोडमैप और टाइमलाइन आधारित एक्शन प्लान तैयार करें, जिससे सुझावों को धरातल पर उतारा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed