फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM dhami planted tree Ek Ped Maa Ke Naam On occasion of Guru Purnima

एक पेड़ मां के नाम: सीएम धामी ने अपनी मां के साथ किया पाैधरोपण, कहा- मां से बड़ी गुरु कोई नहीं

Sun, 21 Jul 2024 04:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2024 04:06 PM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की देशवासियों से अपील की थी। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM dhami planted tree Ek Ped Maa Ke Naam On occasion of Guru Purnima
सीएम ने किया पाैधरोपण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अपनी मां के साथ पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन में व्यक्ति की सबसे पहली गुरू मां ही हैं। ऐसे में मां के नाम पौधारोपण अभियान में शामिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। 

विज्ञापन


मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में कैनाल रोड स्थित गंगोत्री विहार में रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाने की देशवासियों से अपील की थी। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में मां पहली गुरु होती हैं। गुरु पूर्णिमा की भी उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी की घोषणा, अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार, कहा- जरूरत पड़ी तो बनाएंगे कानून
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला पर्व से 15 अगस्त तक राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। राज्य से ग्राम पंचायत स्तर  पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed