फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami order to Verification of outsiders working in Chardham and all religious places

Uttarakhand: चारधाम व सभी धार्मिक स्थलों में काम कर रहे बाहरी लोगों का होगा सत्यापन, सीएम ने दिए निर्देश

Mon, 22 May 2023 10:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 May 2023 10:03 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को आदेश दिए कि बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन अभियान चलाया जाए व किरायेदारों का भी नियमित सत्यापन हो।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami order to Verification of outsiders working in Chardham and all religious places
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को चारधाम व प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों व उनके आसपास काम कर रहे बाहरी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में बाहरी लोगों के सत्यापन अभियान में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने बाहर से आकर उत्तराखंड में नए भूखंड व भूमि खरीदने वालों की पृष्ठभूमि की भी जांच करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के लिए जवाबदेह अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान के तहत 455 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: तीन लाख कर्मचारियों को मिलेगी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की सौगात, सीएम ने दी प्रस्ताव को स्वीकृति
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर व अन्य क्षेत्रों से जुड़े रोजगार में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार कौशल विकास विभाग के सहयोग से तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। सरकार इसके लिए आर्थिक मदद भी करेगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को इस संबंध में शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए।

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश जारी करें
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में सोमवार को ही शासनादेश जारी करें। उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की कि प्रदेश में अतिक्रमण वाली भूमि पर राज्य के बाहर के कितने लोगों का कब्जा है और ऐसे कितने स्थानीय लोग हैं?

शत्रु संपत्तियों पर पीपीपी मोड में प्रोजेक्ट बनाएं
उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिलों की शत्रु संपत्तियों पर शीघ्र कब्जा लेने और उन पर पब्लिक पार्टनरशिप के तहत परियोजना का प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने शत्रु संपत्तियों को जल्द चिह्निकरण कर अपने अधीन लेने को कहा।

अतिक्रमण न रोकने वाले अफसरों पर कार्रवाई हो
मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को न रोक पाने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकारी भूमि से विशुद्ध रूप से अतिक्रमण हटना है। इसके लिए शासन से जो आदेश जारी होंगे, उस पर सभी जिलों को तेजी से कार्य करना है।

बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का सघन अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री ने गृह विभाग को आदेश दिए कि बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन अभियान चलाया जाए व किरायेदारों का भी नियमित सत्यापन हो। इस काम में लापरवाही करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और एक दूसरे का सहयोग करें।

मंडलायुक्तों को निगरानी रखने के निर्देश
सीएम ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्तों को भी सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने से लेकर सत्यापन अभियान तक की सभी गतिविधियों पर निगरानी रखने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। काम के प्रति लापरवाही करने के लिए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

किसी भी व्यक्ति का जाली प्रमाणपत्र न बनें
उन्होंने जिलाधिकारियों को ताकीद किया कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति के जाली प्रमाणपत्र न बनें। यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो, संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभागों द्वारा सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की जो रिपोर्ट दी जा रही है, उनका क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया जाए, गलत सूचना देने वालों पर भी कार्रवाई हो।

सरकारी भूमि का यूनिक नंबर होगा, रजिस्टर में होगा ब्योरा दर्ज
सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सभी सरकारी भूमि का अलग यूनिक नंबर होगा। सभी विभाग अपनी सरकारी संपत्ति का रजिस्टर बनाएंगे, इसकी डिजिटल इन्वेंटरी होगी। सरकारी भूमि की समय-समय पर सेटेलाइट पिक्चर ली जाएगी। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनी। तकनीकी सहायता के लिए राज्य परिषद में एक प्रकोष्ठ बनाया गया। राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जिला और राज्य स्तरीय समिति अतिक्रमण हटाने के लिए की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी करेगी।

सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने का अभियान तेजी से चल रहा है। कई स्थानों पर लोग खुद ही अतिक्रमण हटा रहे हैं। जहां नहीं हट रहा है, उसे प्रशासन हटाएगा। किसी भी धर्म की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने देंगे। टास्क फोर्स बना दी गई है। जो जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुआ है, उस पर काम करेंगे। सत्यापन अभियान में तेजी लाएंगे। बाहर से आकर यहां जमीन या प्लाट खरीदने वालों की जांच होगी।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed