फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Order to all DMs possibility of severe heat be ready to deal with drinking water shortage

Uttarakhand: सीएम धामी के सभी DM को निर्देश, इस साल भीषण गर्मी के आसार, पेयजल किल्लत से निपटने को रहें तैयार

Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
सार

सीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि स्कूलों, पंचायतों और सोशल मीडिया के माध्यम से जल बचाने का संदेश फैलाया जाए।  

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Order to all DMs possibility of severe heat be ready to deal with drinking water shortage
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल अत्यधिक गर्मी के आसार हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को पेयजल किल्लत वाले स्थानों को चिह्नित कर इससे निपटने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राज्य सचिवालय में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य के हर गांव और शहर में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की योजना में तेजी लाने, न्यूनतम समय में ट्यूबवेल को रिप्लेस करने, फायर हाइड्रेंट को सुचारू रखने, कैचमेंट एरिया में वनीकरण और चेक डैम बनाने, सारा के साथ समन्वय बनाकर स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने, जल संवर्धन की नीति तैयार करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में सोलर पंप का प्रयोग कर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूलों, पंचायतों और सोशल मीडिया के माध्यम से जल बचाने का संदेश फैलाया जाए। गर्मियों में फॉरेस्ट फायर की घटनाओं के प्रभाव को कम करने के लिए जंगलों में पेयजल योजनाओं से वाल्व बनाए जाएं जिससे आग को तत्काल बुझाया जा सकें। बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन समेत शासन के कई अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chardham Yatra: अब तक 16 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण, चार मई तक केदारनाथ के लिए स्लॉट फुल

टोल फ्री नंबर हर हाल में चालू रहे, सघन चैकिंग अभियान चले
सीएम पेयजल के टोल फ्री नंबर को हर हाल में चालू रखने के निर्देश दिए। कहा कि टोल फ्री नंबर में दर्ज शिकायतों का समय से निपटारा हो। पानी का दुरुपयोग न हो इसके लिए सघन जांच अभियान भी चलाया जाए। उन्होंने पानी की लीकेज को चिह्नित कर तत्काल मरम्मत करने के लिए बफर सामग्री एवं श्रमिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि मोटर पंप, विद्युत उपकरण एवं पाइप स्पेयरस, के खराब होने पर उन्हें तुरंत सही किया जाए एवं जल की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

टैंकरों पर लगाएं जीपीएस सिस्टम, प्राइवेट टैंकरों के लिए पानी दरें तय हों
उन्होंने कहा कि टैंकरों की निगरानी एवं प्रभावी व्यवस्था के लिए टैंकरों पर जीपीएस इनेबल सिस्टम की व्यवस्था हो एवं प्राइवेट टैंकरों के लिए पानी की दरें भी निर्धारित की जाएं। बरसात के जल को रोककर छोटे डैम और बैराज बनाए जाएं। इससे बरसात का पानी बर्बाद होने से बचेगा और गर्मियों के सीजन में जल का सदुपयोग हो पाएगा। इसके लिए सभी डीएम तीन सप्ताह के भीतर अपने जिलों के स्थलों को चिह्नित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed