फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cm Dhami Order no Starts Intensive checking campaign across state to prevent road accidents

Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, सड़क हादसे रोकने के लिए पूरे प्रदेश में चलेगा सघन चेकिंग अभियान

Sun, 17 Nov 2024 10:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Nov 2024 10:22 AM IST
सार

अभियान के दौरान वाहनों की ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Cm Dhami Order no Starts Intensive checking campaign across state to prevent road accidents
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन आयुक्त कार्यालय ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में हर महीने चेकिंग अभियान संचालित करने को कहा गया है। अभियान के दौरान वाहनों की ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारियों, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों, परिवहन कर अधिकारियों व सभी संभागीय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन


पत्र में अल्मोड़ा में हाल ही में हुए बस हादसे समेत 2018 व 2022 में हुई दो बड़ी बस दुर्घटनाओं का जिक्र है। पत्र में कहा गया कि त्योहारों, मेलों व छुट्टियों के बाद अपने काम पर लौटने वाले स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोडवेज के सहयोग से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन


पर्यटन, तीर्थयात्रा व शादी के सीजन के अवसर पर भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। खासतौर पर वाहनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई हो। सप्ताहंत यानी शनिवार व रविवार के दौरान देहरादून, मसूरी व नैनीताल व अन्य पर्यटक स्थलों पर लोगों बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं और देर शाम या रात को उनकी वापसी होती है। इन दिनों में अनिवार्य रूप से चेकिंग कराई जाए और नशे की हालत में वाहन चलाने या ओवरस्पीडिंग व ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह की गई जिंदगी: 14 सेकेंड में पार की 600 मीटर की दूरी, कार ने कांवली रोड पुलिस चौकी से लिया था मौत का यू-टर्न

खराब वाहनों की फिटनेस रद्द हो
जांच के दौरान यदि वाहनों में तकनीकी दिक्कत हैं और खराब वाहनों का संचालन हो रहा तो ऐसे वाहनों की फिटनेस तत्काल निरस्त की जाए। समय-समय पर सभी मार्गों पर प्रवर्तन की कार्रवाई हो। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन पर वाहनों की फिटनेस जांच के समय वाहनों में अंडर रन प्रोटेक्शन, रिफलेक्टर, स्पीड गवर्नर की कड़ाई से जांच हो।

पर्वतीय मार्गों पर रात में वाहनों का संचालन रोका जाए
पत्र में कहा गया कि मोटरयान नियमावली के तहत पर्वतीय मार्गों पर रात में वाहन संचालन पर रोक लगाई जाए। स्टेज कैरिज वाहनों का सेफ्टी ऑडिट कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed