फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami Leaves For Delhi to Meeting with industrial organization about Global Investors Summit

Uttarakhand: सीएम धामी दिल्ली रवाना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर औद्योगिक संगठनों के साथ करेंगे बैठक

Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Aug 2023 11:20 PM IST
सार

प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami Leaves For Delhi to Meeting with industrial organization about Global Investors Summit
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुट गई है। विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली रवाना हो गए हैं। इसके अलावा, प्रदेश में ऊर्जा से संबंधित परियोजनाओं को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में 8 और 9 दिसंबर को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। समिट से पहले देश के कई शहरों और अमेरिका, दुबई व सिंगापुर में रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने समिट के माध्यम से ढाई लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सीएम धामी ने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस को किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि राज्य में पर्यटन, स्वास्थ्य, एडवेंचर, वेलनेस, कृषि व बागवानी आधारित फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से प्रदेश में निवेश बढ़ने से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

दिल्ली में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के साथ इंवेस्टर्स समिट को लेकर बैठक की जाएगी। औद्योगिक संगठनों से भी समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात कर राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed