फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami inaugurated Nayar Utsav 2024 in Pauri made seven announcements

Pauri News: सीएम धामी ने किया नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ, क्षेत्र के विकास को लेकर की सात घोषणाएं

Thu, 24 Oct 2024 04:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Oct 2024 04:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व नयार नदी के संगम स्थल और व्यास जी की तपोस्थली के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नायर उत्सव के माध्यम क्षेत्र में पर्यटन सम्बंधित बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami inaugurated Nayar Utsav 2024 in Pauri made seven announcements
सीएम धामी ने किया नयार उत्सव का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यमकेश्वर की ग्राम पंचायत किनसुर बागी पहुंचकर तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात घोषणाएं की। साथ ही गंगा नदी में महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह किया।गंगा पूजा के बाद राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से एक ओर जहां इस क्षेत्र को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक, आर्थिक व सांस्कृतिक  विकास होगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़ी सात घोषणाएं कीं। जिसमे देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग व देवप्रयाग -बुआखाल मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी क्षेत्र में छह किलोमीटर सड़क का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मणझुला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम, यमकेश्वर क्षेत्र में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगाभोगपुर के निकट बीन नदी के ऊपर डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण, द्वारीखाल के जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण और यमकेश्वर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध होने पर डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है। 
विज्ञापन


Pauri Garhwal:  नयार फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फिर धारी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा व नयार नदी के संगम स्थल और व्यास जी की तपोस्थली के पावन तट पर आयोजित तीन दिवसीय नायर उत्सव के माध्यम क्षेत्र में पर्यटन सम्बंधित बुनियादी सुविधाओं का विकास और विस्तार होगा। कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं । इन संभावनाओं को मूर्त रूप दिए जाने के लिए यह उत्सव मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed