फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM Dhami held meeting regarding UCC gave instructions to complete work on time

Uttarakhand: सीएम धामी ने की बैठक, 31 अगस्त तक UCC की तैयारी पूरी होने की रिपोर्ट होगी दाखिल

Mon, 22 Jul 2024 07:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2024 07:43 PM IST
सार

सीएम धामी ने बैठक में निर्देश दिए कि यूसीसी के प्रावधानों को व्यवस्थित रूप से संपादित किये जाने के लिए गठित उप समिति के कार्यों एवं विभिन्न विभागों के स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही को भी शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। 

विज्ञापन
Uttarakhand CM Dhami held meeting regarding UCC gave instructions to complete work on time
यूसीसी को लेकर सीएम धामी ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को विधिवत लागू करने के लिए नियमावली और वेब पोर्टल की तैयारियां पूरी होने से संबंधित रिपोर्ट 31 अगस्त तक शासन को भेज दी जाएगी। इसके एक महीने बाद, यानी 30 सितंबर तक कई स्तरों पर यूसीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने की रिपोर्ट दाखिल होगी। इसके बाद अक्तूबर में यूसीसी लागू करने की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी यूसीसी के प्रावधानों को लागू करने के लिए गठित समिति ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को दी। सीएम ने यूसीसी की तैयारियों से संबंधित 17 विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ सोमवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने यूसीसी लागू करने के लिए संचालित होने वाली सभी प्रक्रियाओं और नियमों को तय समय के भीतर अंतिम रूप देने और कई स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, यूसीसी को विधिवत लागू करने से पूर्व सभी पहलुओं का गहनता एवं सजगता से अध्ययन किया जाए। यूसीसी के बारे में व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की जरूरत पर भी बल दिया, ताकि लोग कानून से परिचित होकर उसका लाभ उठा सकें। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: 12 साल बाद आखिरकार मिल गया नकली नत्थूराम, गाजियाबाद से हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

यूसीसी नियमावली और क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने बताया, यूसीसी को लागू करने के लिए तीन उप समितियों का गठन किया गया था। नियमों की रूपरेखा तैयार करने वाली उप समिति की अब तक 43 बैठकें हो चुकी हैं। ये समिति 31 अगस्त तक रिपोर्ट दे देगी। इसके साथ ही नियमों के कार्यान्वयन में सुगमता और पारदर्शिता के लिए गठित उप समिति की 20 बैठकें हो चुकी हैं।

उप समिति भी 31 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट दे देगी। इसके एक महीने बाद, यानी 30 सितंबर तक नियमों को लागू करने की तैयारियों पर क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए बनाई गई उप समिति अपनी रिपोर्ट देगी। बैठक में बताया गया कि यूसीसी से संबंधित प्रावधानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, डीजीपी अभिनव कुमार, कई विभागों के सचिव, समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed