{"_id":"6825c735235e14a8ed0d5c3f","slug":"uttarakhand-cm-dhami-announcement-increase-of-incentive-amount-to-mahila-and-yuva-mangal-dal-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: महिला और युवा मंगल दलों को सीएम धामी की सौगात, प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोतरी की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: महिला और युवा मंगल दलों को सीएम धामी की सौगात, प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोतरी की घोषणा
Thu, 15 May 2025 04:29 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 May 2025 04:29 PM IST
सार
Uttarakhand News: सीएम धामी ने मुख्यसेवक संवाद के अंतर्गत आज महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
महिला और युवा मंगल दलों से संवाद कार्यक्रम में सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
उत्तराखंड में सीएम धामी ने महिला व युवा मंगल दलों को सौगात दी। उन्होंने दलों की प्रोत्साहन राशि में 1000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। अब दलों की प्रोत्साहन राशि पांच हजार रुपये हो गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिससे प्रत्येक युवा व महिला मंगल दल एक -दूसरे से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को सीएम धामी ने मुख्यसेवक संवाद के अंतर्गत आज महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों के साथ संवाद किया। इस दौरान सभी जिलों से युवा और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद के दौरान दलों के लोगों ने मुख्यसेवक धामी से अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
Chardham Yatra: दुनिया के हर कोने से लोग उत्तराखंड आने के इच्छुक, 150 से अधिक देशों से 31581 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
बता दें कि युवाओं और महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इससे पहले सीएम होमस्टे और स्टार्टअप संवाद भी कर चुके हैं।