{"_id":"697ced6c905a64d2d70bdf05","slug":"uttarakhand-cm-approves-177-crore-for-song-dam-drinking-water-project-and-road-safety-works-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सौंग बांध पेयजल योजना और सड़क सुरक्षा कार्य, सीएम ने दी 177 करोड़ की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सौंग बांध पेयजल योजना और सड़क सुरक्षा कार्य, सीएम ने दी 177 करोड़ की मंजूरी
Fri, 30 Jan 2026 11:14 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के धराली में पांच अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 6.60 करोड़ की राशि स्वीकृत है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा, सौंग बांध पेयजल योजना के लिए 177 करोड़ की मंजूरी दी है। सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 195 करोड़ की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए निर्माणाधीन सौंग बांध पेयजल परियोजना के अवस्थापना निर्माण कार्यों के लिए 103.80 करोड़ व सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए 73.11 करोड़ की स्वीकृति दी। नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के लिए तकनीकी सुदृढ़ीकरण के लिए 09.13 करोड़ को मंजूरी दी। इसमें जिला एवं प्रशिक्षण केंद्रों में वर्चुअल कंप्यूटर लैब की स्थापना, फॉरेंसिक वर्क स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के धराली में पांच अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं भवनों के प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 6.60 करोड़ की राशि स्वीकृत है। आपदा से धराली, मुखबा व हर्षिल क्षेत्रों में कृषि भूमि को हुई क्षति के लिए भी 64 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त राहत राशि के रूप में 6.72 लाख रुपये राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन
Tehri: एक्रो फेस्टिवल और एसआईसी प्रतियोगिता का समापन, पैराग्लाइरों ने दिखाए करतब, पहुंचे सीएम धामी
मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित नौ योजनाओं के लिए 2.21 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। उत्तरकाशी जिले में धौला से इस्त्रागाड़-चांगशील पर्यटन मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए 43.99 लाख, मुनस्यारी में धापा से क्वीरी तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य के लिए 54.77 लाख, चकराता क्षेत्र में सात योजनाओं के लिए 1.22 करोड़ स्वीकृत किए।
बागेश्वर जिले के तीन सड़कों का नाम बदलने की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने बागेश्वर जिले के तीन सड़कों का नाम परिवर्तन करने की स्वीकृति दी है। इसमें कांडे थपलिया सड़क का का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गडिया, करूली बैंड से गाजली बिजौरिया सड़का का नाम शहीद स्व. रामदत्त पांडेय और बिलखेत गैराड़ सड़क का नाम स्व. हीरा सिंह धपोला किया जाएगा।