अप्रैल में भी बर्फ से ढकी हैं देवभूमि की ये वादियां, कई साल के बाद ऐसा देखने को मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तीन दिन बाद मौसम साफ रहा। कई साल के बाद छिपलाकेदार की चोटी पर अप्रैल के महीने में बर्फ दिखाई दे रही है। बीते शनिवार से सोमवार तक पिथौरागढ़ जिले के तमाम हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।
अचानक मौसम बदलने से जनजीवन खासा प्रभावित हो गया था। एक बार फिर ठंड लौट आई थी। मंगलवार को आसमान खुला रहने से लोगों ने राहत की सांस ली।
अप्रैल के महीने में भी गरम कपड़े पहने जा रहे हैं
इस बार अप्रैल में भी उच्च हिमालयी क्षेत्र के साथ ही छिपलाकेदार आदि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। जाड़ों के मौसम में हर साल छिपलाकेदार की चोटी में बर्फ जमा रहती है, लेकिन बर्फबारी के कुछ दिनों बाद पिघल जाती थी। इस बार जनवरी के महीने से ही छिपलाकेदार की चोटी पर बर्फ जमा है। इसका कारण लगातार और अधिक बर्फबारी होना माना जा रहा है।
बुजुर्गों के अनुसार, इस बार की जैसी बर्फबारी वर्ष 2004 और 1984 में हुई थी। कई साल के बाद ऐसा देखने को मिला है कि अप्रैल के महीने में भी गरम कपड़े पहने जा रहे हैं।