{"_id":"65e2c015e0d568158c0b7177","slug":"uttarakhand-chief-secretary-radha-raturi-tenure-extended-for-6-months-read-all-update-in-hindi-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttaakhand News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttaakhand News: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार, 31 मार्च को हो रही थीं सेवानिवृत्त
Sat, 02 Mar 2024 12:12 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:12 PM IST
सार
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही थी। केंद्र ने 30 सितंबर तक उन्हें सेवा विस्तार दे दिया है।
विज्ञापन
राधा रतूड़ी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल एक अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। हाल ही में उन्होंने विधिवत रूप से मुख्य सचिव पद की कमान संभाल ली थी। 1988 बैच की रतूड़ी को पूर्व मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने कार्यभार सौंपा था।
विज्ञापन
राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव पद पर थीं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में मानी जाती हैं। रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे प्रदेश के पहले नौकरशाह दंपत्ति हैं, जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code: यूसीसी को मंजूरी के बाद उत्तराखंड में बढ़ी विवाह पंजीकरण की रफ्तार, आंकड़ों में 30% उछाल
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव तक अपनी अभी तक की यात्रा में वह फतेहपुर (यूपी), टिहरी व देहरादून की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। शासन में उन्होंने गृह, वित्त, कार्मिक, महिला सशक्तीकरण में बाल विकास सरीखे अहम विभाग देखे। अभी वह मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह और एसएडी की जिम्मेदारी देख रही थीं।