{"_id":"663124f34af15f5d8c0d133f","slug":"uttarakhand-chief-forest-conservator-anup-malik-retired-ifs-dhananjay-mohan-got-charge-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक सेवानिवृत्त, आईएफएस धनंजय मोहन को मिला चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक सेवानिवृत्त, आईएफएस धनंजय मोहन को मिला चार्ज
Tue, 30 Apr 2024 10:37 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:37 PM IST
सार
इसमें वन विभाग के कुछ अधिकारियों के नाम प्रमुख वन संरक्षक के पद के लिए भेजे गए हैं। इनमें धनंजय मोहन सबसे वरिष्ठ हैं।
विज्ञापन
हॉफ अनूप मलिक हुए रिटायर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। वरिष्ठता के आधार पर आईएफएस धनंजय मोहन को प्रभारी प्रमुख वन संरक्षक का चार्ज दिया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
प्रमुख वन संरक्षक के पद को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 25 अप्रैल 2024 को डीपीसी हुई। इसमें वन विभाग के कुछ अधिकारियों के नाम प्रमुख वन संरक्षक के पद के लिए भेजे गए हैं। इनमें धनंजय मोहन सबसे वरिष्ठ हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में सुलग रहे जंगल: गढ़वाल से कुमाऊं तक रिकॉर्ड 68 घटनाएं हुईं, अब तक 298 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
जो भारतीय वन सेवा उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के हैं। जनवरी 2020 में उन्होंने देहरादून में भारतीय वन्य जीव संस्थान के निदेशक का पदभार संभाला था। डीपीसी के बाद इस पद के लिए भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति का इंतजार है।