फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Glacier Disaster LIVE: आपदा की वजह से चमोली और विष्णुप्रयाग में कई घरों में आई दरार

Wed, 10 Feb 2021 04:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Feb 2021 04:17 PM IST
खास बातें

उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा में आई जल प्रलय से 174 लोग अभी भी लापता हैं, इनमें से टनल में फंसे हुए करीब 35 मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। वहीं, 32 शव निकाले जा चुके हैं, इनमें से 8 की शिनाख्त हो गई है। बुधवार को चौथे दिन थी राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं मंगलवार काे रातभर टनल से मलबा हटाने का कार्य चला। इस दौरान ड्रोन की भी मदद ली गई। बताया जा रहा है कि अभी टनल से मलबा हटाने में और समय लगेगा। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News LIVE Updates: fourth day of rescue in tapovan tunnel live updates
चमोली आपदाः कई घरों में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:05 PM, 10-Feb-2021

आपदा की वजह से कई घरों में आई दरार

विगत सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई आपदा की वजह से विष्णुप्रयाग और चमोली में कई घरों में दरारें आ गई हैं।
 
03:29 PM, 10-Feb-2021

अलकनंदा नदी किनारे खोजबीन में जुटे जवान 

एसडीआरएफ और पुलिस के जवान तपोवन रैणी आपदा में लापता हुए लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं। जवानों ने अलकनंदा नदी किनारे गौचर व कर्णप्रयाग के बीच दिनभर खोजबीन जारी रखी। वहीं आपदा के चार दिन बाद भी पूरे क्षेत्र में लोग खौफजदा हैं। अलकनंदा नदी में अभी भी मटमैला पानी बह रहा है। पूरी नदी के किनारे मलबा, कीचड़ व लकड़ियों के ढेर लगे हैं। नदी के किनारे मछलियां सड़ रही हैं। एसडीआरएफ व पुलिस के जवान नदी किनारे आपदा में बहे लोगों की खोजबीन में मुश्तैदी से जुटे हैं। 
विज्ञापन
03:00 PM, 10-Feb-2021

आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब, बारिश शुरू

आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया है। यहां बारिश शुरू हो गई है। जिससे राहत-बचाव कार्यों में परेशानी आ सकती है।
02:47 PM, 10-Feb-2021

आपदा में लापता हुए अपनों को तलाश

चमोली जिले तपोवन रैणी क्षेत्र में सैलाब तबाही के मंजर छोड़ गया है। पूरे क्षेत्र में लोग आपदा में लापता हुए अपनों को तलाश रहे हैं। गांवों में सन्नाटा पसरा है। अपनों के आने के इंतजार में लोग हर आहट पर कान लगाए बैठे हैं। गांवों में मां, पत्नी, बच्चे और बहन अपनों की राह देख रही हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। हैलीकॉप्टर की गड़गडाहट के बीच मलबे में दबे अपनों के सकुशल होने की उम्मीद लगाए लोग मलबे को निहार रहे हैं।
02:09 PM, 10-Feb-2021

राहत-बचाव कार्य की समीक्षा के लिए जोशीमठ में हुई अधिकारियों की बैठक

आज राहत बचाव कार्य की समीक्षा करने के लिए जोशीमठ में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आईटीबीपी, सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही सभी एजेंसियों  के अधिकारी मौजूद रहे।
 
01:42 PM, 10-Feb-2021

आईटीबीपी के जवानों द्वारा पहुंचाया जा रहा राशन

आईटीबीपी के जवानों द्वारा आपदा के कारण सड़क मार्ग के कटे हुए गावों में राशन पहुंचाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 10-Feb-2021

काम नहीं आया सीएसआईआर का उपकरण

लापता लोगों को मलबे में से खोजने को हैदराबाद से आया सीएसआईआर का उपकरण भी काम नहीं आया। घंटों हेलीकॉप्टर उड़ाए गएए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
01:41 PM, 10-Feb-2021

दर्जनभर वैज्ञानिकों की टीम चमोली पहुंची

केंद्र सरकार के निर्देश पर वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक समेत दर्जनभर वैज्ञानिकों की टीम चमोली पहुंच गई है।
01:25 PM, 10-Feb-2021

कुछ शव अलकनंदा के तेज बहाव में बह कर रुद्रप्रयाग-श्रीनगर पहुंचने की आशंका

चमोली पुलिस के मुताबिक बुधवार को चौथे दिन तपोवन टनल में राहत बचाव कार्य जारी है। कुछ शव अलकनंदा के तेज बहाव में बह कर रुद्रप्रयाग और श्रीनगर तक पहुंचने की आशंका है।
 
01:18 PM, 10-Feb-2021

चिनूक और एएलएच ने मलारी और तपोवन में की सफलतापूर्वक लैंडिंग

वायुसेना के विमान चिनूक ने सफलतापूर्वक मलारी और एक एएलएच ने तपोवन में लैंडिंग की है। इनके द्वारा तपोवन और ग्लेशियर क्षेत्रों का एरियल निरीक्षण किया जाएगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed