फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Challenge of power supply amid heat and Chardham Yatra, UPCL on high alert, holidays cancelled

Uttarakhand: गर्मी और चारधाम यात्रा के बीच बिजली आपूर्ति की चुनौती, UPCL में हाई अलर्ट, छुट्टियां रद्द

Thu, 24 Apr 2025 09:25 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Apr 2025 09:25 PM IST
सार

Uttarakhand News: भीषण ग्रीष्मकाल में बिजली की रिकॉर्ड मांग के मद्देनजर सभी अधिकारी हाई अलर्ट मोड में काम करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Challenge of power supply amid heat and Chardham Yatra, UPCL on high alert, holidays cancelled
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में गर्मियों और आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर यूपीसीएल ने हाई अलर्ट जारी करते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने सभी अधिकारियों को बिजली घरों का निरीक्षण करने, जरूरत के हिसाब से ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाने को भी कहा है।

विज्ञापन


यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, भीषण ग्रीष्मकाल में बिजली की रिकॉर्ड मांग के मद्देनजर सभी अधिकारी हाई अलर्ट मोड में काम करेंगे। ओवर लोडिंग और बिजली संबंधी किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए उपसंस्थानों, सभी ट्रांसफार्मर की मॉनिटिरिंग और लाइनों में लगे इन्सुलेटर की स्थिति का निरीक्षण रोजाना करेंगे। पर्याप्त मात्रा में ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था रखें। जहां लोड ज्यादा है, वहां क्षमता वृद्धि करें। उन्होंने लाइनों में वोल्टेज की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए ढीले कनेक्शन की मरम्मत के साथ ही टैप चेंजर व कैपेसिटर बैंक की स्थिति सुचारू करने को कहा है।
विज्ञापन


यूपीसीएल एमडी ने मुख्य अभियंता (वितरण) को बढ़ती हुई मांग के मद्देनजर अल्पकालीन एवं दीर्घकालीन योजना तैयार करने को कहा है। उन्होंने विषम परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है। स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अपना कार्यस्थल न छोड़ें। उन्होंने चारधाम में 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वोल्टेज सामान्य रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Pahalgam Attack: बोले सीएम धामी, अब आतंकवाद पर  'जीरो टॉलरेंस', सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब

बिजली बचाने के लिए यूपीसीएल की अपील
- बिजली उपकरणों जैसे पंखा, ट्यूबलाइट, फ्रिज, एसी इत्यादि का मितव्ययता से उपयोग करें।
- एसी की सेटिंग 24-25 डिग्री पर ही रखना सुनिश्चित करें।
- एक कक्ष से दूसरे कक्ष में जाते वक्त उस कक्ष की लाइट, पंखा, एसी, कूलर आदि को बंद कर दें।
- जिस परिसर, कोरिडोर, शौचालय में दिन में पर्याप्त रोशनी रहती है, वहां बिजली का न्यूनतम उपयोग करें।
- घर में गीजर, कंप्यूटर, टीवी आदि के स्विच अनावश्यक रूप से पूरा दिन खुले न रहने दें।
- बच्चों को विद्युत की बचत के संबंध में जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed