फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Census Notification issued for first phase house count to begin on 25 April

Census: उत्तराखंड में जनगणना के पहले चरण की अधिसूचना जारी, 25 अप्रैल से शुरू होगी मकान गणना

Wed, 25 Feb 2026 07:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Feb 2026 07:53 PM IST
सार

Uttarakhand Census: उत्तराखंड में प्रथम चरण की मतगणना 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक चलेगी। इसके लिए सीएम धामी ने स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Census Notification issued for first phase house count to begin on 25 April
जनगणना - फोटो : freepik

विस्तार

प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना 25 अप्रैल से शुरू होगी। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि पहली बार लोगों को अपने मकान की खुद गणना करने का विकल्प भी वेबसाइट के माध्यम से दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रथम चरण की मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 25 अप्रैल से 24 मई तक करवाए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की ओर से जनगणना के पहले चरण की अधिसूचना जारी की गई। राज्य में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी दीपक कुमार की ओर से राज्य में जनगणना को सही तरीके से संपन्न करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मकान गणना के तहत 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 15 दिन की अवधि में प्रदेश की जनता को स्व गणना का विकल्प भी दिया जाएगा। पोर्टल के माध्यम से वे स्व गणना में शामिल हो सकेंगे। इसका पोर्टल जल्द ही लांच होने वाला है, जिसमें 33 सवालों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर शासन ने जारी की एसओपी, सीएम धामी ने दिए थे निर्देश

इस बार ये 33 सवाल

1. भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नंबर)
2. जनगणना मकान नंबर
3. जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट, टाइल, पत्थर आदि)
4. मकान की दीवार में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट आदि)
5. मकान की छत में प्रयुक्त सामग्री (मिट्टी, सीमेंट आदि)
6. मकान का उपयोग
7. मकान की हालत (अच्छी, कच्ची छत, कंक्रीट छत आदि)
8. परिवार क्रमांक
9. परिवार में रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
10. परिवार के मुखिया का नाम
11. परिवार के मुखिया का लिंग
12. क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य से संबंधित है
13. मकान के स्वामित्व की स्थिति
14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरे (वन रूम, टू रूम, थ्री रूम आदि)
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या
16. पेयजल का मुख्य स्त्रोत (टैप वाटर, ट्यूबवेल, हैंडपंप या अन्य)
17. पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता
18. प्रकाश का मुख्य स्त्रोत (बिजली, सोलर बिजली, केरोसिन आदि)
19. शौचालय की सुलभता
20. शौचालय का प्रकार
21. गंदे पानी की निकासी (खुली, ढकी नाली या कोई नहीं)
22. बाथरूम की उपलब्धता
23. रसोईघर और एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
24. खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन (एलपीजी या पीएनजी)
25. रेडियो, ट्रांजिस्टर
26. टेलीविजन
27. इंटरनेट सुविधा
28. लैपटॉप, कंप्यूटर
29. टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन
30. साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड
31. कार, जीप, वैन
32. परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed