{"_id":"5e0365908ebc3e87d53c4146","slug":"uttarakhand-cave-found-during-excavation-in-dwarahat","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः द्वाराहाट में खुदाई के दौरान मिली गुफा, स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः द्वाराहाट में खुदाई के दौरान मिली गुफा, स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी
Thu, 26 Dec 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:38 AM IST
सार
- धूंणी में मिली गुफा डेढ़ फुट चौड़ी और सात फुट लंबी
- गुफा को ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करेगी नगर पंचायत
विज्ञापन
द्वाराहाट में मिली गुफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वाराहाट इंटर कॉलेज के ऊपर प्राचीन थरप की धूंणी में खुदाई के दौरान मजदूरों को एक गुफा मिली है। नगर पंचायत की तरफ से इन दिनों धूंणी के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। नगर पंचायत गुफा को ध्यान केंद्र के रूप में विकसित करेगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत के हाट वार्ड स्थित डीआईसी के ऊपर थरप की धूंणी है। इन दिनों यहां नगर पंचायत की तरफ से सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान मजदूरों को एक गुफा दिखी, जिससे वह भी हतप्रभ रह गए। यह गुफा डेढ़ फुट चौड़ी और सात फुट लंबी बताई जा रही है।
विज्ञापन
इसका पता चलते ही वहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गई। लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में धूंणी में ध्यान लगाने के लिए यह गुफा बनाई गई होगी। सूचना मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने भी गुफा का निरीक्षण किया। द्वाराहाट नगर का पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। यहां पूर्व में भी कई गुफा मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
धूंणी के पास गुफा मिली है। इसे भविष्य में ध्यान केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र का पर्यटन विकास भी होगा। द्वाराहाट क्षेत्र आध्यात्मिक और पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
- मुकुल शाह, अध्यक्ष नगर पंचायत द्वाराहाट