{"_id":"699f2e60aada4dd6f109f5e5","slug":"uttarakhand-car-vip-numbers-auction-number-0001-sold-for-highest-price-these-numbers-were-also-in-demand-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIP Numbers Auction: जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIP Numbers Auction: जितने में आ जाए नई कार, उतने में बिका 0001 नंबर, इन नंबरों की भी रही डिमांड
Wed, 25 Feb 2026 10:48 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:48 PM IST
सार
Uttarakhand News: वीआईपी नंबरों की नीलामी बुधवार को की गई। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि नीलामी में बड़ी संख्या में आवेदकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से की गई एचजे और एचके श्रेणी के वीआईपी नंबरों की नीलामी में 0001 के लिए 9.26 लाख रुपये की बोली लगाई गई। इसके साथ ही यह नंबर सबसे महंगा बिका। वहीं 0006 और 0005, 3.65 व 2.12 लाख की बोली के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जिन्होंने वीआईपी नंबर जीते हैं उन्हें तय समय पर भुगतान करना होगा। भुगतान न होने की स्थिति में उनका नंबर रद्द कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक वीआईपी नंबरों की नीलामी बुधवार को की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि नीलामी में बड़ी संख्या में आवेदकों ने हिस्सा लिया। इसमें 23 वीआईपी नंबरों के लिए अंतिम बोली 9.26 लाख रुपये की लगाई गई। आवेदकों में इसको लेकर उत्साह भी देखने को मिला है।