फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Cabinet Minister Madan Kaushik said, No election will held for deputy mayor post in state

उत्तराखंड: शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक बोले, प्रदेश में अब नही होंगे डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 

Thu, 04 Feb 2021 09:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Cabinet Minister Madan Kaushik said, No election will held for deputy mayor post in state
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा है कि राज्य में कई बड़े शहरों में मास्टर प्लान पर काम किया जा रहा है। इसमें जोनल प्लान की स्थिति तक काम हो चुका है। जल्द ही उत्तराखंड में सुनियोजित विकास का खाका तैयार कर लिया जाएगा। कौशिक महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों के लिए पैट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए तहसील पहुंचे थे। इधर, उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में अब डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव नहीं होंगे।

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कौशिक ने कहा कि काशीपुर में निर्माणाधीन आरओबी का काम शीघ्रता से पूरा कराने के लिए खुद सीएम इसकी निगरानी कर रहे हैं। नगर निगमों में डिप्टी मेयर के पदों पर चुनाव के बारे में कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड का नगरनिगम एक्ट उत्तर प्रदेश के नगरनिगम एक्ट से आच्छादित है। यूपी में ऐसी स्थिति बनी कि वहां डिप्टी मेयर के पद को एक्ट से अलग करना पड़ा। उत्तराखंड में भी डिप्टी मेयर का पद खत्म करना पड़ा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काशीपुर के बीचोंबीच से गुजर रही लक्ष्मीपुर माइनर के कवर करने के लिए आईआईटी रुड़की को प्रोजेक्ट भेजा गया है। यह सीएम की प्रमुख घोषणाओं में शामिल है। उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की चुनौतियों के सवाल पर कोई जवाब नही दिया। कहा कि विकास प्राधिकरण पर सीएम की घोषणाओं के अनुसार ही काम होगा। वहां राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर चंडोक आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने मानदेय की मांग उठाई
नगर निगम के पार्षदों ने मानदेय की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति पार्षदों को प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विजय कुमार बॉबी, जगत बिष्ट, गंधार अग्रवाल आदि थे। (संवाद)


मैदानी क्षेत्रों से समाप्त हों प्राधिकरण 
मैदानों में विकास प्राधिकरण समाप्त किए जाने और दो प्रतिशत दाखिल-खारिज शुल्क समाप्त किए जाने की मांग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अमृत योजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराए जाने की भी मांग उठाई। वहीं, काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह और सचिव संदीप सहगल के नेतृत्व में भरतपुर न्याय पंचायत के 19 गांवों के बैनामे काशीपुर सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कराए जाने की मांग की। वहां गौरव रस्तोगी, अनिल चौहान, बदर आलम आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed