फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting today Cm Pushkar Singh Dhami read All Update in hindi

Uttarakhand Cabinet:  रेगुलर पुलिस के लिए 327 नए पदों की स्वीकृति, पढ़ें धामी मंत्रिमंडल की बैठक के अहम फैसले

Fri, 22 Dec 2023 07:42 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Dec 2023 07:42 PM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के जितने भी स्टेशन है उनके 400 मीटर तक का मास्टर प्लान बनेगा। एक साल के लिए यहां किसी भी तरह के निर्माण पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting today Cm Pushkar Singh Dhami read All Update in hindi
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। समान नागरिक संहिता के अब तक के कार्यों को कैबिनेट में रखा गया। 15 फरवरी तक निवेश प्रस्ताव के एमओयू की ग्राउंडिंग पर सीएम धामी ने जो निर्देश दिए थे, उन पर विभाग काम कर रहे हैं। सीएम अब इसकी समीक्षा करेंगे। ग्राउंडिंग पर सरकार ने बल दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : उद्योगपति सुधीर विंडलास को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, जमीनों की धोखाधड़ी और जालसाजी के हैं आरोप
विज्ञापन


ये फैसले हुए
-रोडवेज में मृतक आश्रित के 195 पदों को अनफ्रीज किया गया।
-आवास नाले से दूरी 50 के बजाय पांच मीटर की गई। पेट्रोल पंप के लिए नदी से 150 मीटर रहेगी।
-समान नागरिक संहिता के अब तक के कार्यों पर कैबिनेट को बताया और अनुमोदन लिये गए। जो आदेश अब तक गए
-कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना में 100 मासिक से 350, 200 को 700, 400 को 1400 किया गया। बीमा एक लाख से बढ़कर पांच लाख, दो लाख से बढ़कर पांच और चार लाख से बढ़कर 10 लाख किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-समूह ग के पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग को दी थी। मृतक आश्रित के समूह ग के पद चाहे लोक सेवा आयोग की परिधि में भी आए, भर्ती की जाएगी।
-उद्योगों के नक्शे अब सीड़ा ही पास करेगा। पुरानी व्यवस्था बदली।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में हुआ बदलाव
-अंत्योदय व बीपीएल कार्ड धारकों को हर महीने आठ रुपये किलो के हिसाब से एक किलो नमक मिलेगा।
-देहरादून में ट्रांसपोर्ट नगर में पशु चिकित्सालय में आउट सोर्स से भर्ती।
-उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक-एक मोबाइल वैन फ़ॉर पशु देने को सरकार खर्च करेगी। चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सालय के यूजर चार्ज का 75% वो अपने पास रखेगा और 25% ट्रेजरी में जमा कराएगा।
-मेडिकल कॉलेज में पीजी करने वालों को बांड भरना पड़ता है। मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट की कमी थी। इसे देखते हुए तय हुआ कि अब उन्हें एक के बजाय दो साल बतौर सीनियर रेजिडेंट रहना होगा।
-मुख्य विकास अधिकारी के दो पद अब उपयुक्त परियोजना के तौर पर भरे जाएंगे। कैबिनेट के संज्ञान में लाया गया।
-मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में पहले केवल दो बालिका के जन्म में किट दी जाती थी। अब लड़का हो या लड़की। किट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अशासकीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटी, सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाया था स्टे

यह फैसले भी हुए
आईटी विभाग : पूर्व के ढांचे में कुछ पदों का वेतन कम किया गया, तब विचलन से किया था। अब कैबिनेट के संज्ञान में लाया गया।
राजस्व पुलिस की जगह रेगुलर पुलिस के लिए 327 नए पदों की स्वीकृति। इसमें कॉन्स्टेबल, सब इंस्पेक्टर सहित सभी पद। पुलिस भर्ती में ये पद शामिल होंगे।
-शिथिकरन नियमावली सभी वर्गों के लिए 30 जून 2024 तक लागू होगी। 
-यूपीएससी, आर्म्ड फोर्सेज की प्री परीक्षा पास करने वालों को मेन की तैयारी के लिए अब 50 हजार के बजाय एक लाख मिलेंगे। इस साल 70 युवाओं को लाभ मिला है। अब तक करीब 300 को मिला।
- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के जितने भी स्टेशन है उनके 400 मीटर तक का मास्टर प्लान बनेगा। एक साल के लिए यहां किसी भी तरह के निर्माण पर रोक। इस रेल लाइन में हैं 11 स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed