{"_id":"5c13450142c79243515b4ea9","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-this-proposal-can-be-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को बकाया भत्तों की अदायगी पर लग सकती है मुहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट की बैठक आज, कर्मचारियों को बकाया भत्तों की अदायगी पर लग सकती है मुहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
trivendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
बैठक में वेस्ट टू एनर्जी और निर्यात नीति सहित कई नीतिगत मामले आ सकते हैं। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा में रिक्त पदों पर भर्ती के अलावा कर्मचारियों के बकाया भत्तों पर निर्णय होने की भी संभावना है। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में सुबह 11 बजे से हो रही है।
प्रदेश के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार बकाया भत्ते देने को मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने अपनी संस्तुति दे दी है। पूरी संभावना है कि सरकार बकाया भत्तों को कैबिनेट में लाकर मुहर लगा देगी। इसके अलावा कचरे से बिजली उत्पादन को लेकर वेस्ट टू एनर्जी नीति भी मंत्रिमंडल में आ सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा कृषि उत्पादों के निर्यातकों के लिए सरकार की नई निर्यात नीति पर भी मुहर लगाई जा सकती है, जिसमें मंडी शुल्क सहित कुछ रियायतें किसानों को दी जाएंगी।
विज्ञापन