फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand cabinet meeting in gairsain Annual Transfer Bill 2017 Passed

गैरसैंण विधानसभा सत्र: लंबे इंतजार के बाद ट्रांसफर बिल पारित, लिया एक और बड़ा फैसला

Fri, 08 Dec 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ीसैंण
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ीसैंण Updated Fri, 08 Dec 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
 uttarakhand cabinet meeting in gairsain Annual Transfer Bill 2017 Passed
gairsain

कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र के पहले ही दिन सरकार ने बहुप्रतीक्षित उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण विधेयक 2017 को पारित करा दिया। इसके साथ ही सरकार ने ट्रांसफर को लेकर एक और बड़ा फैसला लिया। आगे पढ़िए...

विज्ञापन


सरकान ने प्रावधान किया है किया है कि, प्रवर समिति के आधार पर संशोधन के साथ पारित हुए विधेयक में स्थानांतरण रोकने के लिए आवेदन या सिफारिश कराने वाले कार्मिकों को दंड भुगतना होगा। सरकार ने यह भी साफ किया है कि कार्यमंत्रणा की बैठक में यदि लोकायुक्त विधेयक पर सहमति बनती है, तो वह इसके लिए भी तैयार है।
विज्ञापन


सत्र का पहला दिन पिछले सत्रों से इस रूप में जुदा दिखा कि विपक्ष ने सदन में बहुत शोर-शराबा नहीं किया। सरकार हवन करके सदन में पहुंची तो विपक्ष सधे अंदाज में उसकी राह देख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय विवि संशोधन विधेयक को मंजूरी

 uttarakhand cabinet meeting in gairsain Annual Transfer Bill 2017 Passed

कार्यवाही शुरू होते ही उसने पहले प्रश्नकाल में फिर कार्यस्थगन प्रस्ताव के दौरान तेवर दिखाए। निकायों के सीमा विस्तार, किसानों के गन्ना मूल्य, चीनी मिलों के बंद करने, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की।

विपक्ष ने किडनी कांड के मुद्दे को भी सदन में उठाने का प्रयास किया, मगर पीठ से इसकी अनुमति नहीं मिली। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने स्थानांतरण विधेयक को चर्चा के लिए सदन पटल पेश किया।

उन्होंने विधेयक में किए गए प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधेयक में गंभीर रूप से बीमार लोकसेवकों को स्थानांतरण में छूट देने के प्रावधान किए गए हैं। विधेयक में अनुभव के आधार पर स्थानांतरण और अनिवार्य स्थानांतरण की खास व्यवस्था की गई है। चर्चा के बाद विधेयक को पारित कर दिया गया।

आवासीय विवि संशोधन विधेयक को मंजूरी
सदन में आवासीय विवि संशोधन विधेयक 2017 को भी पारित करा दिया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि विवि के भूमि और कार्यदायी एजेंसी का चयन कर लिया गया है और दो करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed