फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand cabinet meeting decision: Roadways buses of other states will now have to pay More tax

उत्तराखंड: कैबिनेट का फैसला, दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों को देना होगा अब ज्यादा टैक्स

Tue, 12 Oct 2021 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 12 Oct 2021 09:56 PM IST
सार

Uttarakhand Cabinet Meeting Decision: अभी तक यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों से 100 रुपये प्रति सीट प्रतिमाह की दर पर टैक्स वसूला जाता था। जबकि यूपी सहित अन्य राज्यों में बसों के प्रवेश पर ज्यादा टैक्स वसूल किया जाता था।

विज्ञापन
Uttarakhand cabinet meeting decision: Roadways buses of other states will now have to pay More tax
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाली रोडवेज बसों को अब ज्यादा टैक्स देना होगा। मंगलवार को कैबिनेट में उत्तराखंड मोटरयान कराधान सुधार नियमावली 2003 (यथा संशोधित 2012) में संशोधन पर मुहर लग गई। इस बदलाव से प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों से 100 रुपये प्रति सीट प्रतिमाह की दर पर टैक्स वसूला जाता था। जबकि यूपी सहित अन्य राज्यों में बसों के प्रवेश पर ज्यादा टैक्स वसूल किया जाता था। यहां तक की उत्तराखंड परिवहन निगम को भी ज्यादा टैक्स देना पड़ता था। उत्तराखंड आने वाली बसों से कम टैक्स की वजह से राज्य को कम राजस्व मिलता था।
विज्ञापन


उत्तराखंड कैबिनेट: उपनल कर्मियों को वेतन बढ़ोतरी की सौगात, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ा, पढ़ें अन्य फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से इसमें संशोधन की मांग को सरकार ने मान लिया। अब यूपी सहित अन्य राज्यों से आने वाली रोडवेज बसों को 400 रुपये प्रति सीट प्रतिमाह की दर से टैक्स देना होगा। जबकि निजी कॉमर्शियल वाहनों को पूर्व की भांति 90 रुपये प्रति सीट प्रतिमाह की दर से ही टैक्स देना होगा। इस संशोधन से राज्य के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। 

उत्तराखंड कैबिनेट: दून-हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों से फिर 50 हजार में होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

खनन विभाग की कमान अब आईएएस अफसर के हाथों में

खनन कारोबार से आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने भूतत्व व खनिकर्म इकाई के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने का फैसला किया है। इस कड़ी में सरकार ने इकाई की कमान अब आईएएस अफसर के हाथों में सौंपने का फैसला किया है।

मंगलवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इकाई के संरचनात्मक ढांचे में दो अहम पदों को सृजित किया गया। अब इकाई में महानिदेशक का नया पद बनाया गया है। अभी तक इकाई की कमान निदेशक के हाथों में थी। लेकिन महानिदेशक पद आईएएस संवर्ग के लिए रखा गया है।

इसके अलावा कुमाऊं मंडल स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त निदेशक (खनन) के नए पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई है। विभाग में एक निदेशक, एक अपर निदेशक, एक संयुक्त निदेशक, छह उपनिदेशक, 12 सहायक भू वैज्ञानिक, एक संयुक्त निदेशक, मुख्य खान अधिकारी, तीन ज्येष्ठ खान अधिकारी और छह खान अधिकारी के पद पहले से हैं।

हर साल पूरा नहीं हो पाता है कमाई का लक्ष्य
वर्ष           राजस्व लक्ष्य     प्राप्त लक्ष्य
2017-18     620              440
2018-19     750              480
2019-20     750              396
2020-21     750              506
2021-22     750              104.92
नोट- लक्ष्य करोड़ में और 2021-22 का डाटा जुलाई तक का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed