फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet expansion Cm pushkar Singh Dhami BJP read all Upates in hindi

Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार...फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब, महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान आया सामने

Sat, 08 Mar 2025 10:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Mar 2025 10:40 AM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी दिल्ली प्रवास पर हैं। उनका दिल्ली में रुकना और केंद्रीय नेताओं से उनकी प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet expansion Cm pushkar Singh Dhami BJP read all Upates in hindi
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भाजपा संगठन और धामी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब मानी जा रही है। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के एकदम बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और वहीं रुकना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आए बयान, जल्द बदलाव की संभावना की ओर साफ इशारा कर रहे हैं।

विज्ञापन


भट्ट ने फिर मीडिया में बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। इस बार उन्होंने अपनी यह बात काफी जोर देकर कही। साथ में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। रोचक बात यह कि भट्ट ने यह बात ऐसे समय दोहराई जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं और उनके शनिवार को भी वहां रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मुलाकातों के सियासी मायने 
वहीं, बलूनी का यह कहना कि उन्होंने पार्टी फोरम पर मजबूती के साथ अपनी बात रख दी है, ये सारे इत्तेफाक किसी बड़े फैसले की ओर इशारा तो कर ही रहे हैं। सीएम का दिल्ली में रुकना और केंद्रीय नेताओं से उनकी प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। चर्चा है कि मसला सिर्फ कैबिनेट विस्तार तक सीमित नहीं है। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली भी हो सकती है। बात सिर्फ नए कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की संभावना से ही नहीं जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...PM Modi: महिलाओं संग प्रधानमंत्री ने किया रासो तांदी नृत्य, सुरक्षा कारणों से था मना, पर नहीं रुके, जानेंं वजह

भाजपा नेतृत्व को राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी निर्णय लेना है। नए मुख्य सचिव भी तय होने हैं। पार्टी से सूत्रों का कहना है कि इन सारी बातों के लिए अब यही माकूल समय है। संगठन-सरकार लोकसभा चुनाव, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और अब स्थानीय निकायों के चुनाव से फारिग हो चुकी है। ऐसे में पार्टी के भीतर अब कैबिनेट विस्तार और उससे भी आगे बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं तो यूं ही नहीं हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed